Vivo New Launch: Vivo ने भारत में अपनी X200 सीरीज का विस्तार करते हुए एक और किफायती मॉडल Vivo X200 FE लॉन्च किया है। यह ‘Fan Edition’ मॉडल हाल ही में लॉन्च हुए Vivo X Fold 5 के साथ आया है और यह X200 के नीचे की रेंज में आता है। वहीं इसके Pro और Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल्स भारत में उपलब्ध नहीं हैं। दोनों मॉडल्स के प्राइस में करीब 11000 रुपए का अंतर है। कम कीमत के बदले आपको कितना समझौता करना पड़ता है? आइए आपको बताते हैं Vivo X200 FE और Vivo X200 में क्या अंतर है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज: Vivo X200 में Media Tek Dimensity है, जो एक फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट है। वहीं Vivo X200 FE में Dimensity 9300+ है जो थोड़ा पुराना लेकिन अब भी दमदार परफॉर्मेंस देने वाला प्रोसेसर है।
स्टोरेज और स्पीड: X200 में UFS 4.0 फास्ट स्टोरेज तकनीक है। X200 FE में UFS 3.1 है और स्टोरेज अधिकतम 512GB तक सीमित है। दोनों में 12GB और 16GB RAM ऑप्शन्स हैं, जिससे मल्टीटास्किंग पर कोई खास असर नहीं पड़ता।
प्राइमरी सेंसर: दोनों में ही 50MP Sony IMX921 सेंसर है जिसमें OIS (स्टेबल वीडियो) सपोर्ट है।
टेलीफोटो: दोनों में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP Sony IMX882 है।
अल्ट्रा-वाइड: X200 में 50MP JN1, जबकि X200 FE में केवल 8MP का कैमरा है। यहां हमें X200 में में एक बढ़िया अल्ट्रा-वाइड कैमरा देखने को मिलता है।
सेल्फी कैमरा: X200 FE में 50MP कैमरा है, जबकि X200 में 32MP का फिक्स्ड फोकस कैमरा है।
वैसे ज्यादा लोग अधिकतर प्राइमरी और टेलीफोटो कैमरा का यूज करते हैं, इसलिए Zeiss ऑप्टिक्स के साथ दोनों ही फोन अच्छी फोटो क्वालिटी देते है।
डिस्प्ले: Vivo X200 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Full HD+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस दिया गया है। वहीं Vivo X200 FE में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Full HD+ और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
डिजाइन: दोनों फोन प्रीमियम मेटल और ग्लास बॉडी के साथ आते है। IP68/IP69 रेटिंग से पानी और धूल से बचाव मिलता है। X200 का कैमरा सेटअप सर्कुलर है, जबकि X200 FE का डिजाइन थोड़ा डार्क फ्रेम और लाइट बैक के साथ ट्रेंडी लगता है।
बैटरी और चार्जिंग: X200 FE में 6,500 mAh और X200 में 5,800 mAh की बैटरी दी गई है। दोनों मॉडल्स में 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। X200 FE की बैटरी बड़ी है, जिससे यह X200 के मुकाबले ज्यादा देर तक बैकअप देती है।
सॉफ्टवेयर: दोनों मॉडल्स Android 15 + Funtouch OS 15 के साथ आते है।
भारत में Vivo X200 FE के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत X200 से काफी कम है। X200 FE के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपए है, जबकि Vivo X200 के इसी वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है। यानी दोनों में 11,000 रुपए का अंतर है। उच्च-स्तरीय 16GB + 512GB वेरिएंट के लिए, X200 FE 59,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि X200 71,999 रुपये में उपलब्ध है, जिससे यह 12,000 रुपये महंगा हो जाता है।
अगर आपको फ्लैगशिप कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस, बढ़िया लुक और एक बड़ी बैटरी चाहिए, तो Vivo X200 FE कम कीमत में एक स्मार्ट ऑप्शन है। वहीं अगर आप अल्ट्रा-वाइड क्लैरिटी, ज्यादा स्टोरेज, फास्ट स्पीड और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स चाहते हो तो X200 ले सकते हैं।