Vivo X300 FE: पिछले महीने चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने कैमरा फोकस वाले फ्लैगशिप फोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300s को चीन में लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी भारत में भी इस लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X300 FE जल्द ही मौजूदा X300 और X300 Pro मॉडलों की लिस्ट में शामिल हो सकता है, जिन्हें दिसंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीक से हमें इसके बारे में काफी हद तक अंदाजा मिल गया है। आने वाले Vivo X300 FE के बारे में सभी जानकारी जानने के लिए आगे पढ़ें।
Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और कलर (अनुमानित)
Vivo X300 FE के भारतीय वेरिएंट में 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है, जिसमें 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज होगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है।
कैमरे की बात करें तो, इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है।
बैटरी की बात करें तो, इस डिवाइस में 6500 mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
यह स्मार्टफोन रूस जैसे इंटरनेशनल मार्केट में पहले ही देखा जा चुका है, जहां इसे White, Purple, Black कलर के ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। भारत के लिए लीक में यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें एक Green कलर वेरिएंट भी जोड़ सकती है।
Vivo X300 FE का भारत में लॉन्च डेट और कीमत (अनुमानित)
टिपस्टर योगेश बराड़ के अनुसार, Vivo X300 FE को भारत में 7 मई को Vivo X300 Ultra के साथ लॉन्च किया जा सकता है। उसी पोस्ट में यह भी बताया गया है कि इसकी बिक्री 14 मई से शुरू हो सकती है।
कीमत की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन शुरुआती अनुमानों के अनुसार 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 54,999 रुपये होगी।