Vivo X300 Ultra और X300 FE के स्पेसिफिकेशन लीक, जानें लॉन्च डेट और अनुमानित कीमत

Vivo काफी समय से अपने Ultra मॉडल को ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारी कर रहा था और अब चीजें धीरे-धीरे साफ होती जा रही हैं। स्मार्टफोन कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo X300 Ultra जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है और यह अकेला नहीं आएगा।

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
Vivo X300 Ultra और X300 FE के स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo काफी समय से अपने Ultra मॉडल को ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारी कर रहा था और अब चीजें धीरे-धीरे साफ होती जा रही हैं। स्मार्टफोन कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo X300 Ultra जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है और यह अकेला नहीं आएगा। यह डिवाइस Vivo X300 FE के साथ ही लॉन्च होगा। इसका डिजाइन पहले ही सामने आ चुका है और अगर आपने चीन वाला वेरिएंट देखा है, तो यह आपको काफी जाना-पहचाना लगेगा, जिसमें वही बड़ा और गोल कैमरा मॉड्यूल है। अब आगे हम आपको Vivo X300 Ultra और X300 FE के बारे में अब तक मिली सारी जानकारी बताने जा रहे हैं।

Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Vivo X300 FE में 6.31 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और आउटडोर यूज के लिए हाई ब्राइटनेस लेवल होंगे। कहा जा रहा है कि इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होगा, जो LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा।


कैमरे की बात करें तो, इसमें ट्रिपल सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रावाइड लेंस और 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। इलके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। वहीं, इस फोन में 6500 mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

दूसरी ओर, Vivo X300 Ultra फोटोग्राफी पर खास ध्यान देता दिख रहा है। चीन की इस टेक कंपनी में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.82 इंच का 2K LTPO डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा, डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो, इसमें 6600 mAh की बैटरी होगी, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कैमरे की बात करें तो, ऐसी अफवाहें हैं कि इस हैंडसेट में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा, साथ ही अतिरिक्त इमेजिंग हार्डवेयर और ZEISS ऑप्टिक्स भी होंगे। Vivo ने यह भी कन्फर्म किया है कि इसमें एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट का सपोर्ट मिलेगा, जिससे जूम क्षमता काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

Vivo X300 Ultra और X300 FE: भारत में लॉन्च डेट और अनुमानित कीमत

हालांकि, Vivo ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टिपस्टर योगेश बराड़ के अनुसार, दोनों डिवाइस 7 मई को भारत में लॉन्च हो सकते हैं और इनकी बिक्री 14 मई से शुरू हो सकती है। कीमत की बात करें तो, शुरुआती अनुमानों के मुताबिक Vivo X300 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग 1,39,999 रुपये हो सकती है, जबकि Vivo X300 FE की कीमत 54,999 रुपये के आसपास हो सकती है।

यह भी पढ़ें: OnePlus Pad 4 भारत में 30 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।