Vivo X500 Pro Max: Vivo अपनी अगली फ्लैगशिप लाइनअप, X500 सीरीज की तैयारी कर रहा है, और शुरुआती लीक से टॉप-एंड X500 Pro Max के बारे में अहम जानकारी सामने आ चुकी है। यह डेवलपमेंट कंपनी की पिछली X300 लाइनअप के बाद हो रहा है, जिसमें X300 और X300 Pro को अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च किया गया था, जबकि X300 Ultra को कुछ महीनों बाद मार्च 2026 में पेश किया गया था। हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि Vivo ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप मॉडलों के लिए अपग्रेडेड हार्डवेयर और डिस्प्ले फीचर्स की इनर टेस्टिंग शुरू कर दी है।
Vivo X500 सीरीज सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद: Pro Max के बारे में नई जानकारी आई सामने
Weibo पर टिपस्टर Smart Pikachu के अनुसार, Vivo X500 Pro Max का 2K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले अभी टेस्ट किया जा रहा है। यह फोन अभी प्रोटोटाइप (टेस्ट वर्जन) में है और इसमें हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस दिए जा रहे हैं। इससे पता चलता है कि कंपनी लॉन्च से पहले एक पावरफुल कॉन्फिगरेशन की टेस्टिंग कर रही है।
पहले आई लीक के मुताबिक, इस फोन में 6.9 इंच का 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
Vivo X500 Pro Max में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है, जो LOFIC टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। यह टेक्नोलॉजी तस्वीरों में डायनामिक रेंज को बेहतर बनाती है और तेज रोशनी में ओवरएक्सपोजर को कम करने में मदद करती है।
इसके अलावा, फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है, जो दूर की तस्वीरों को जूम करके साफ लेने में मदद करेगा। साथ ही, इसमें मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर दिए जाने की भी संभावना है, जिससे कलर एक्यूरेसी और बेहतर हो सकती है।
कैमरा सेटअप में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी शामिल हो सकता है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह हैंडसेट MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर काम कर सकता है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, जो फोन को सुरक्षित तरीके से अनलॉक करने में मदद करेगा। Vivo X500 सीरीज, जिसमें स्टैंडर्ड, Pro और Pro Max मॉडल शामिल होंगे, इस साल सितंबर में चीन में लॉन्च हो सकती है।
खास बात यह है कि Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE भारत में 6 मई को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ Zeiss के सपोर्ट वाला Telephoto Extender भी अलग से उपलब्ध होगा, जिसे यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकेंगे।