Vivo X500 सीरीज के इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन कंपनी की Vivo X300 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगा, जिसमें पहले Vivo X300 और Vivo X300 Pro मॉडल शामिल थे। पिछले कई महीनों से इस सीरीज से जुड़ी लीक और अफवाहें ऑनलाइन सामने आ रही हैं, जिनसे इसके फीचर्स के बारे में जानकारी मिल रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इसका स्टैंडर्ड मॉडल नए MediaTek Dimensity 9600 चिप के साथ आ सकता है, जबकि Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro SoC दिया जा सकता है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टैंडर्ड Vivo X500 में पिछले साल के MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट का अपग्रेडेड वर्जन दिया जा सकता है।
