Tecno Pova 8: Tecno ने भारत में अपनी Pova सीरीज का विस्तार करते हुए नया Tecno Pova 8 लॉन्च किया है। यह पिछले साल आए Pova 7 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस नए स्मार्टफोन में आपको 8000 mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz का डिस्प्ले, और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह डिवाइस Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। अब चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Tecno Pova 8 के स्पेसिफिकेशंस
Tecno Pova 8 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.76-इंच का Full HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका पैनल 'हाई ब्राइटनेस मोड' में 950 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है और 1500Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो, इसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो सोशल मीडिया कंटेंट के लिए भी उपयुक्त है। कैमरा ऐप में AI CAM, Super Night Mode, Portrait Mode, Vlog Mode, Dual Video और Slow Motion जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, इस डिवाइस में 8000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, साथ ही लंबे समय तक स्टैंडबाय और एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
Tecno Pova 8 में 14,689 sq mm का बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करता है। यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी यह मजबूती के मानकों पर खरा उतरता है। साथ ही इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रखती है। इसके अलावा, फोन के पीछे Alive Matrix Display फीचर दिया गया है, जिसमें यूजर्स को कस्टमाइजेबल अलर्ट और एनिमेशन मिलते हैं, जो नोटिफिकेशन आने पर दिखते हैं।
भारत में Tecno Pova 8 की कीमत और उपलब्धता
Tecno Pova 8 को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत ₹29,999 है, जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले हायर-एंड वेरिएंट की कीमत ₹31,999 है। यह हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन में आता है: 16 Bit White, Plasma Orange और Terminal Green। Tecno का कहना है कि यह डिवाइस Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।