किसी प्राइवेट जगह जा रहे और किसी को बताना नहीं चाह रहे तो Google Maps को incognito मोड में इस्तेमाल करने की ट्रिक जान लीजिए

Google Maps Incognito Mode: ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, Google ने यूजर्स को अपनी एक्टिविटी पर बेहतर कंट्रोल देने के लिए नए ऑप्शन जोड़े हैं। इनमें लोकेशन हिस्ट्री, सर्च और दूसरी चीजों को अपने-आप डिलीट करने का फीचर भी शामिल है।

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 9:03 AM
लोकेशन हिस्ट्री नहीं होगी सेव! Google Maps का यह फीचर बदल देगा आपकी प्राइवेसी

Google Maps Incognito Mode: ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, Google ने यूजर्स को अपनी एक्टिविटी पर बेहतर कंट्रोल देने के लिए नए ऑप्शन जोड़े हैं। इनमें लोकेशन हिस्ट्री, सर्च और दूसरी चीजों को अपने-आप डिलीट करने का फीचर भी शामिल है। प्राइवेसी से जुड़े इन नए सुधारों में Google ने Maps के लिए एक नया 'इनकॉग्निटो मोड' (Incognito Mode) भी शामिल किया है। इस मोड को ऑन करने पर कंपनी आपकी Maps एक्टिविटी को आपके Google अकाउंट में सेव करने से रोकता है, जिससे आपकी प्राइवेसी और बेहतर बनी रहेगी।

Google Maps में Incognito Mode कैसे ऑन/ऑफ करें?

Google Maps में Incognito Mode को चालू या बंद करना बहुत आसान है। इसके लिए सिर्फ दो स्टेप्स फॉलो करें:

  1. Google Maps खोलें और ऊपर दाईं ओर दिखाई दे रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  2. इसके बाद "Turn on Incognito Mode" या "Turn off Incognito Mode" विकल्प पर टैप करें।


Maps में Incognito Mode: यह क्या करता है

जब आप Google Maps में Incognito Mode चालू करते हैं, तो आपकी ब्राउजिंग या सर्च हिस्ट्री Google अकाउंट में सेव नहीं होती हैं। यानी जब जब कोई व्यक्ति किसी दूसरी जगह जाता है, तो Location History अपडेट नहीं होती है और Location Sharing भी बंद हो जाती है। Incognito Mode में Google Maps का इस्तेमाल करने पर आपकी एक्टिविटी निजी रहती हैं और उनका असर आपके सामान्य Maps अनुभव या सुझावों पर नहीं पड़ता।

Google Maps का Incognito Mode काफी हद तक Chrome के Incognito Mode जैसा ही है, जहां आपकी ब्राउजिंग का आपके Google अकाउंट के डेटा पर कोई असर नहीं पड़ता। हालांकि, क्योंकि यूजर की एक्टिविटी बंद रहती है, इसलिए Maps पर Personalisation (आपकी पसंद के हिसाब से जानकारी) भी काम करना बंद कर देता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Google चेतावनी देता है कि Maps में Incognito Mode चालू करने से "इस बात पर कोई असर नहीं पड़ता कि इंटरनेट प्रोवाइडर, दूसरे ऐप्स, वॉइस सर्च और दूसरी Google सर्विस आपकी एक्टिविटी का इस्तेमाल कैसे करती हैं या उसे कैसे सेव करती हैं"।

Incognito Mode में वे फीचर्स भी काम नहीं करते जो आपकी एक्टिविटी के आधार पर जानकारी देते हैं। उदाहरण के लिए, Commute टैब, जो आपके घर या ऑफिस का रास्ता तुरंत दिखाता है, और For You टैब, जो आपकी रुचि के अनुसार नई जगहों के सुझाव देता है, उपलब्ध नहीं रहते। इसके अलावा, आपने जिन जगहों को स्टार मार्क किया है या किसी लिस्ट में सेव किया है, वे भी Incognito Mode में दिखाई नहीं देंगी।

यह भी पढ़ें: Window AC vs Portable AC: जानें कौन है कूलिंग और खर्च दोनों में बेहतर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।