Window AC vs Portable AC: जानें कौन है कूलिंग और खर्च दोनों में बेहतर?
Window AC vs Portable AC: भारत के बड़े हिस्से में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे राहत पाने के लिए लोग अपने घरों, दफ्तरों, किराए के अपार्टमेंटों और दुकनों में AC लगवा रहे हैं। वहीं, ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो किफायती कुलिंग के लिए Window AC या फिर Portable AC खरीदने पर विचार करते हैं।
Window AC vs Portable AC: गर्मी में कौन सा है बेहतर विकल्प?
Window AC vs Portable AC: भारत के बड़े हिस्से में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे राहत पाने के लिए लोग अपने घरों, दफ्तरों, किराए के अपार्टमेंटों और दुकनों में AC लगवा रहे हैं। वहीं, ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो किफायती कुलिंग के लिए Window AC या फिर Portable AC खरीदने पर विचार करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस्तेमाल के हिसाब से इन दोनों की जरूरते बहुत अलग-अलग हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं ये दोनों कैसे अलग हैं।
बिजली की खपत: कौन कम बिजली खर्च करता है?
अगर आप हर महीने आने वाले बिजली बिल को लेकर चिंतित हैं, तो यह सबसे अहम बात होती है। आमतौर पर विंडो AC इस मामले में बेहतर माने जाते हैं। क्योंकि इसमें कूलिंग सिस्टम और कंप्रेसर एक साथ होते हैं और इसका कुछ हिस्सा कमरे के बाहर रहता है, जिससे यह कम बिजली में ज्यादा अच्छी कूलिंग देता है।
एक 1.5 टन विंडो AC सामान्य तौर पर लगभग 1.2 से 1.4 यूनिट प्रति घंटे बिजली खर्च कर सकता है। हालांकि, यह उसकी स्टार रेटिंग और इस्तेमाल की स्थिति पर निर्भर करता है।
वहीं, पोर्टेबल AC थोड़े अलग तरीके से काम करते हैं। चूंकि पूरी यूनिट कमरे के अंदर ही रहती है, इसलिए इसे लगातार गर्म हवा को एग्जॉस्ट पाइप के जरिए बाहर निकालना पड़ता है। इस अतिरिक्त काम की वजह से इसकी बिजली खपत अक्सर ज्यादा हो जाती है।
कूलिंग परफॉर्मेंस और शोर
यहीं पर अंतर स्पष्ट हो जाता है। विंडो एसी आमतौर पर कमरों को तेजी से ठंडा करते हैं और तापमान को अधिक प्रभावी ढंग से बनाए रखते हैं, खासकर दोपहर की भीषण गर्मी के दौरान। अगर आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बेहतर और तेज कूलिंग है, तो विंडो AC आमतौर पर इस मामले में ज्यादा अच्छा विकल्प माना जाता है।
पोर्टेबल एसी छोटे और मध्यम आकार के कमरों को ठीक-ठाक ठंडा कर सकते हैं, लेकिन बड़े कमरों या भीषण गर्मी के दौरान ये अक्सर ठीक से काम नहीं कर पाते।
शोर (Noise) की बात करें तो दोनों ही ज्यादा शांत नहीं होते। विंडो AC में कंप्रेसर यूनिट के अंदर ही होता है, इसलिए इसमें आवाज साफ सुनाई देती है। वहीं, पोर्टेबल AC लगातार एक तरह की हल्की गुनगुनाहट करता रहता है, जो खासकर रात के समय कुछ लोगों को परेशान कर सकती है।
कीमत और इंस्टॉलेशन
विंडो AC की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण इसका वैल्यू फॉर मनी होना है। अधिकतर विंडो एसी 30,000 रुपये से 40,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं और अगर घर में सही तरह की विंडो हो तो इसके इंस्टॉलेशन में भी ज्यादा समस्या नहीं आती।
वहीं, पोर्टेबल एसी भी लगभग इसी कीमत रेंज में आते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है इन्हें आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं, क्योंकि ये विंडों एसी की तरह एक जगह स्टेबल नहीं किये जाते हैं। यह पोर्टेबल AC किराएदारों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
हालांकि, पोर्टेबल एसी पूरी तरह से प्लग-एंड-प्ले नहीं होते। इनके सही संचालन के लिए एग्जॉस्ट पाइप को खिड़की या वेंट से बाहर निकालना जरूरी होता है।
कौन सा विकल्प ज्यादा बेहतर है?
Window AC ज्यादातर घर के मालिकों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, पोर्टेबल AC उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो अक्सर जगह बदलते हैं, किराए के मकान में रहते हैं, या जिनके पास पारंपरिक एसी लगवाने की जगह नहीं है।
यह भले ही सबसे ज्यादा एफिशिएंट कूलिंग न दे, लेकिन इसकी आसानी और पोर्टेबिलिटी कई लोगों के लिए बड़ा फायदा बन जाती है।