Samsung Galaxy S26 FE: Samsung ने पिछले साल अपना Galaxy S25 FE स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लेकिन अब कई ऑनलाइन लीक से पता चल रहा है कि कंपनी इसका अगला मॉडल Galaxy S26 FE लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन Black, Violet, Sky Blue और White कलर ऑप्शन में आ सकता है। अब चलिए जानते हैं डिवाइस में आपको कौन सा फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
कोरियन ब्लॉग Naver पर Lanzuk की एक नई पोस्ट के अनुसार, Samsung अपने अपकमिंग Galaxy S26 FE को ग्लॉसी बैक डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन Black, Violet, Sky Blue, White, Pink और Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। यह Galaxy S26 का थोड़ा सस्ता या “टोन-डाउन” वर्जन हो सकता है। फोन में पीछे की तरफ वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जिसमें अलग-अलग कटआउट की जगह सभी कैमरे एक ही मॉड्यूल में दिए जा सकते हैं।
हाल ही में ऑनलाइन सामने आई लीक के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में फ्लैश को कैमरा मॉड्यूल के साइड में रखा जा सकता है। कैमरे की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में ट्रिपल मेन कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का 3x टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा होने की संभावना है।
इस स्मार्टफोन में कंपनी का अपना Exynos 2500 प्रोसेसर होने की उम्मीद है और यह One UI 9 पर आधारित Android 17 पर चल सकता है। Geekbench पर मिली लीक के अनुसार, डिवाइस में 12GB RAM होने की संभावना है। Galaxy S26 FE में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
डिस्प्ले की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 सर्टिफिकेशन भी मिल सकता है। याद दिला दें कि भारत में Galaxy S25 FE को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। चिप संकट के बीच बढ़ती लागत को देखते हुए, इस स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि उपरोक्त जानकारी लीक और अटकलों पर आधारित है। इसे पूरी तरह सच न मानें।