Get App

Vivo X500 Ultra के स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है 7,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा

Vivo X500 Ultra Leaks: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo भारत में अपनी Ultra सीरीज का नया फोन X500 Ultra लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन शायद देश में बिक रहे Vivo X300 Ultra का अगला वर्जन होगा। कई ऑनलाइन लीक के अनुसार, इस फोन में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 4:59 PM
Vivo X500 Ultra के स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है 7,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा
Vivo X500 Ultra के स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo X500 Ultra Leaks: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo भारत में अपनी Ultra सीरीज का नया फोन X500 Ultra लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन शायद देश में बिक रहे Vivo X300 Ultra का अगला वर्जन होगा। कई ऑनलाइन लीक के अनुसार, इस फोन में डिजाइन, बैटरी और परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। अब आइए जानते हैं कि इस डिवाइस में हमें क्या-क्या स्पेसिफिकेशन्स मिल सकते हैं।

Vivo X500 Ultra के स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

जाने-माने चीनी टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Vivo इसमें 10x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दे सकता है। यह मौजूदा Vivo X300 Ultra से एक बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें 3.7x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर है।

X300 Ultra अपने सीमित जूम रेंज की भरपाई Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर के जरिए करता है, जिससे यूजर्स इमेज क्वालिटी बनाए रखते हुए 200mm और 400mm के बराबर फोकल लेंथ हासिल कर सकते हैं। लेकिन X500 Ultra में एक समर्पित 10x ऑप्टिकल जूम लेंस होने से बाहरी एक्सेसरीज की जरूरत पूरी तरह खत्म हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें