वाट्सएप यूजर्स के लिए एक और शानदार तोहफा आने वाला है। रोजमर्रा की चैटिंग को बोरिंग समझने वालों के लिए अब वाट्सएप कुछ ऐसा लेकर आ रहा है, जो आपकी बातचीत के मूड को और भी रंगीन बना देगा। दरअसल, वाट्सएप लगातार अपनी सर्विस में नए-नए फीचर्स जोड़कर लोगों का भरोसा बनाए हुए है। इसी कड़ी में अब ऐसा फीचर आने वाला है जो आपकी चैट को सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उसे क्रिएटिव और पर्सनलाइज्ड भी बना देगा। खास बात ये है कि इस बार बात सिर्फ इमोजी या स्टिकर्स तक ही नहीं है, बल्कि बात है आपकी चैट विंडो को बिल्कुल नया अवतार देने की।
आने वाला ये नया फीचर आपके WhatsApp को पहले से कहीं ज्यादा मजेदार बनाने वाला है। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी चैट्स में भी आपके मूड और स्टाइल की झलक दिखे, तो तैयार रहिए इस नए सरप्राइज के लिए।
AI से बनेगा आपकी पसंद का वॉलपेपर
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp अब आपको अपनी चैट्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से खूबसूरत वॉलपेपर बनाने की सुविधा देगा। मतलब अब बोरिंग बैकग्राउंड को कहें गुडबाय और अपनी मनपसंद थीम से सजाएं चैट्स।
कहां मिलेगा ये नया कमाल का फीचर
ये नया फीचर आपको वाट्सएप सेटिंग्स के Chat Theme सेक्शन में मिलेगा। यहां आपको पहले से बने AI वॉलपेपर दिखेंगे। चाहें तो इनमें से कोई भी चुनकर अपनी चैट्स का मूड बदल सकते हैं। सबसे मजेदार बात आप हर चैट के लिए अलग-अलग वॉलपेपर भी लगा सकते हैं।
मन मुताबिक वॉलपेपर डिजाइन करने की आजादी
अगर पहले से बने वॉलपेपर पसंद नहीं आते तो भी टेंशन मत लीजिए। आप खुद AI को अपना मनचाहा प्रॉम्प्ट देकर नया वॉलपेपर बना सकते हैं। ‘जंगल का नजारा’ या ‘समुंदर का किनारा’। बस एक कमांड और मेटा AI आपको थीम से जुड़े कई सुंदर वॉलपेपर बना देगा। चाहें तो कलर, आर्ट स्टाइल और डिजाइन भी एडिट कर सकते हैं। पूरा कंट्रोल रहेगा आपके हाथ में!
ये AI Wallpaper फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। जल्द ही ये Android और iOS के स्टेबल यूजर्स तक भी पहुंच जाएगा। इसलिए अपना वाट्सएप हमेशा लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें और सेटिंग्स में Chat Theme चेक करना ना भूलें।
क्रिएटिव लोगों के लिए है खास
ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए वरदान है, जिन्हें टेक्नोलॉजी के साथ-साथ आर्ट से भी प्यार है। कोई त्योहार हो, कोई ट्रिप प्लान हो या फिर दोस्तों के ग्रुप को नया लुक देना हो – अब हर मूड के लिए वॉलपेपर बना सकेंगे।