Get App

WhatsApp पर AI सजाएगा आपकी चैट्स, जानिए कब और कैसे मिलेगा नया फीचर!

WhatsApp new features: वाट्सएप जल्द ही यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने वाला है, जिससे चैट्स और भी पर्सनल और खूबसूरत दिखेंगी। अब आप AI की मदद से अपनी चैट के लिए खुद वॉलपेपर डिजाइन कर सकेंगे। यह फीचर फिलहाल Android बीटा वर्जन में है, जहां चैट थीम सेक्शन से AI वॉलपेपर चुना या बनाया जा सकेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 9:52 AM
WhatsApp पर AI सजाएगा आपकी चैट्स, जानिए कब और कैसे मिलेगा नया फीचर!
WhatsApp new features: ये AI Wallpaper फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

वाट्सएप यूजर्स के लिए एक और शानदार तोहफा आने वाला है। रोजमर्रा की चैटिंग को बोरिंग समझने वालों के लिए अब वाट्सएप कुछ ऐसा लेकर आ रहा है, जो आपकी बातचीत के मूड को और भी रंगीन बना देगा। दरअसल, वाट्सएप लगातार अपनी सर्विस में नए-नए फीचर्स जोड़कर लोगों का भरोसा बनाए हुए है। इसी कड़ी में अब ऐसा फीचर आने वाला है जो आपकी चैट को सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उसे क्रिएटिव और पर्सनलाइज्ड भी बना देगा। खास बात ये है कि इस बार बात सिर्फ इमोजी या स्टिकर्स तक ही नहीं है, बल्कि बात है आपकी चैट विंडो को बिल्कुल नया अवतार देने की।

आने वाला ये नया फीचर आपके WhatsApp को पहले से कहीं ज्यादा मजेदार बनाने वाला है। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी चैट्स में भी आपके मूड और स्टाइल की झलक दिखे, तो तैयार रहिए इस नए सरप्राइज के लिए।

AI से बनेगा आपकी पसंद का वॉलपेपर

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp अब आपको अपनी चैट्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से खूबसूरत वॉलपेपर बनाने की सुविधा देगा। मतलब अब बोरिंग बैकग्राउंड को कहें गुडबाय और अपनी मनपसंद थीम से सजाएं चैट्स।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें