Get App

WhatsApp safety tools: WhatsApp में आया बड़ा अपडेट, अब बिना मैसेज पढ़े छोड़ सकेंगे ग्रुप

WhatsApp safety tools: व्हाट्सऐप नया सेफ्टी फीचर ला रहा है, जो यूजर्स को संदिग्ध ग्रुप्स और अनजान नंबर से आए मैसेज पर अलर्ट करेगा। यह अपडेट ब्लॉक, रिपोर्ट और म्यूट की सुविधा देकर एंड्रॉइड और iOS यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को मजबूत बनाएगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 9:06 AM
WhatsApp safety tools: WhatsApp में आया बड़ा अपडेट, अब बिना मैसेज पढ़े छोड़ सकेंगे ग्रुप
WhatsApp में आया बड़ा अपडेट, अब बिना मैसेज पढ़े छोड़ सकेंगे ग्रुप

WhatsApp safety tools: कुछ समय पहले WhatsApp ने एंड्रॉयड बीटा अपडेट 2.23.16.6 में एक फीचर दिया था जिससे यूजर्स को अनजान नंबर से मैसेज मिलने पर एक सेफ्टी स्क्रीन दिखाई देती थी। इस स्क्रीन पर यूजर को मैसेज संभालने के ऑप्शन्स मिलते थे। जैसे- नंबर को ब्लॉक करना, रिपोर्ट करना, या फिर सेंडर की प्रोफाइल फोटो, नाम और कंट्री कोड देखकर उसकी पहचान चेक करना। साथ ही, तब तक मैसेज पढ़े जाने की जानकारी सामने वाले को नहीं जाती थी जब तक यूजर जवाब न दे या नंबर को कॉन्टैक्ट में सेव न कर ले।

अब WhatsApp ने यह सेफ्टी टूल्स ग्रुप चैट्स तक बढ़ा दिए हैं। यानी अगर कोई ऐसा शख्स जो आपके कॉन्टैक्ट्स में नहीं है और आपको किसी ग्रुप में जोड़ता है तो अब WhatsApp एक सेफ्टी ओवरव्यू स्क्रीन दिखाएगा। यह स्क्रीन ग्रुप का नाम, किसने आपको ऐड किया और यह जानकारी देगी कि आपको किसी ऐसे इंसान ने जोड़ा है जो आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं है। इससे यूजर्स जल्दी और आसानी से फैसला कर पाएंगे कि ग्रुप में रहना है या तुरंत बाहर निकलना है।

बिना मैसेज खोले ग्रुप से निकल सकते हैं बाहर

खास बात यह है कि इस फीचर की मदद से यूजर बिना ग्रुप खोले और बिना मैसेज पढ़े ही बाहर निकल सकते हैं। इसके साथ ही ग्रुप से आने वाली नोटिफिकेशन डिफॉल्ट रूप से म्यूट हो जाएगी। जब तक कि यूजर खुद यह तय न करे कि वह ग्रुप में रहना चाहता है। अगर ग्रुप भरोसेमंद या जाना-पहचाना लगे तो यूजर चैट खोलकर आगे इंटरैक्ट कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें