Get App

WhatsApp Status Question Feature: WhatsApp लाया नया Status Question फीचर, जवाब होंगे प्राइवेट और सुरक्षित

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए नया Status Question फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फीचर फिलहाल सिर्फ कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 09, 2025 पर 5:07 PM
WhatsApp Status Question Feature: WhatsApp लाया नया Status Question फीचर, जवाब होंगे प्राइवेट और सुरक्षित
WhatsApp लाया नया Status Question फीचर, जवाब होंगे प्राइवेट और सुरक्षित

WhatsApp Status Question Feature: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए नया Status Question फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फीचर फिलहाल सिर्फ कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। यह फीचर Instagram के Question Sticker जैसा है, जिसमें व्यूअर्स सीधे सवाल वाले बॉक्स में अपने जवाब भेज सकते हैं। खास बात यह है कि भेजे गए जवाब प्राइवेट रहेंगे और केवल सेंडर और रिसीवर ही उन्हें देख पाएंगे।

WhatsApp का Status Question फीचर कैसे काम करता है?

फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने अपने बीटा टेस्टर्स के लिए Status Questions फीचर Android 2.25.29.12 के लेटेस्ट अपडेट में पेश करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, इसलिए सभी यूजर्स को अभी यह फीचर नहीं दिखेगा, भले ही उनका वर्जन लेटेस्ट बीटा हो।

कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे और ज्यादा यूजर्स तक उपलब्ध कराएगी ताकि बग्स फिक्स किए जा सकें और यूजर्स का फीडबैक लिया जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें