WhatsApp Plus: WhatsApp ला सकता है नया पेड प्लान, मिलेंगे कई एडिशनल फीचर्स

WhatsApp Plus: Meta की कंपनी WhatsApp जल्द ही एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रही है, जिसे WhatsApp Plus कहा जा रहा है। यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का सामान्य इस्तेमाल पहले की तरह फ्री ही रहेगा।

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
WhatsApp ला सकता है नया पेड प्लान, मिलेंगे कई एडिशनल फीचर्स

WhatsApp Plus: मेटा की कंपनी WhatsApp जल्द ही एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रही है, जिसे WhatsApp Plus कहा जा रहा है। यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का सामान्य इस्तेमाल पहले की तरह फ्री ही रहेगा। लेकिन जो लोग ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, वे पैसे देकर इस नए प्लान का इस्तेमाल कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि WhatsApp Plus में यूजर्स को ऐप को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करने के ज्यादा विकल्प मिल सकते हैं। यानी लोग चैट और ऐप के लुक को पहले से ज्यादा अपने तरीके से बदल पाएंगे।

WhatsApp ट्रैकर WABetaInfo ने सबसे पहले अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस जानकारी को शेयर किया और बताया कि नए सब्सक्रिप्शन प्लान मुख्य रूप से ऐप के लुक और पर्सनलाइजेशन टूल्स पर फोकस करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, मैसेज भेजने और चैट करने की सुविधाएं पहले जैसी ही फ्री रहेंगी।

कस्टम थीम, आइकन और एक्सेंट कलर


विजुअल रूप से, सब्सक्राइबर्स को ऐप की थीम बदलने, एक्सेंट कलर को एडजस्ट करने और 14 अलग-अलग ऐप आइकन में से चुनने की सुविधा मिलेगी। यह उस तरह का पर्सनलाइजेशन है जिसे Android यूजर्स सालों से अनऑफिशियल मॉडिफाइड APKs के जरिए करते आ रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह से वैलिड होगा और इससे आपका अकाउंट बैन नहीं होगा।

एक्सक्लूसिव रिंगटोन और खास रिएक्शन

WhatsApp Plus में ग्राहकों के लिए विशेष रिंगटोन भी शामिल हैं, जो अलग-अलग स्टाइल में उपलब्ध होंगी। इससे यूजर्स अपने फोन पर आने वाली कॉल को तुरंत पहचान सकेंगे। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए मैसेज रिएक्शन को और ज्यादा एक्सप्रेसिव बनाया जा रहा है, साथ ही एक्सक्लूसिव स्टिकर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, सब्सक्रिप्शन की लोकप्रियता के आधार पर ये दोनों फीचर्स समय के साथ बढ़ सकती हैं।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

अभी तक प्राइस डिटेल या लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और लॉन्च से पहले इसके फीचर में कुछ बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp ने साफ किया है कि ऐप के जरूरी फीचर्स फ्री ही रहेंगे। यानी चैटिंग, कॉलिंग और मैसेज भेजने जैसी बेसिक सुविधाओं के लिए यूजर्स को कोई पैसे नहीं देने होंगे। सब्सक्रिप्शन केवल उन लोगों के लिए है जो अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Apple MacBook Neo भारत में लॉन्च, A18 चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।