WhatsApp Security Alert: यदि आप WhatsApp यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। दरअसल, भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Computer Emergency Response Team) ने WhatsApp यूजर्स के लिए एक हाई-रिस्क सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने साफ तौर पर कहा है कि अगर ऐप को अपडेट नहीं किया गया तो यूजर्स का डाटा खतरे में पड़ सकता है। अब आइए आपको इस चेतावनी और इससे बचाव के तरीके के बारे में बताते हैं।
साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने बताया कि यह चेतावनी iOS और macOS पर चलने वाले WhatsApp वर्जन को लेकर है, जिसमें एक गंभीर तकनीकी खामी पाई गई है। यह खामी लिंक्ड डिवाइस हैंडलिंग से जुड़ी हुई है। इस खामी का फायदा उठाकर साइबर हमलावर यूजर की अनुमति के बिना संवेदनशील डेटा तक पहुंच सकते हैं।
CERT-In की तरफ से इन वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को तुरंत ऐप अपडेट करने की सलाह दी गई है।
सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?
सुरक्षित रहने के लिए, सबसे पहल WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। अनजाने मैसेज या URL को तब तक ना ओपेन करें, जब तक ऐप पूरी तरह अपडेट ना हो।
हालांकि, WhatsApp की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।