क्या आपके फोन की भी बैटरी गर्मियों में तेजी से होती है कम? इन आसान उपायों से लंबी चलेगी बैटरी

Battery Health: आपका फोन जितना अधिक गर्म होगा, आपकी बैटरी का हेल्थ उतनी ही तेजी से घटेगी। आपने शायद यह तब महसूस किया होगा जब धूप में नेविगेशन के लिए फोन का उपयोग करते हैं, बाहर वीडियो देखते हैं, या गर्म कार में चार्ज करते हैं तो फोन गर्म हो जाता है, और बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है

अपडेटेड Jun 29, 2025 पर 4:32 PM
आपका फोन जितना अधिक गर्म होगा, आपकी बैटरी का हेल्थ उतनी ही तेजी से घटेगी

Battery Health: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि गर्मी के मौसम में आपका फोन ओवरहीट होता है? या जब कभी आप धूप में बाहर होते हैं तो आपने देखा होगा कि आपकी बैटरी नॉर्मल से अधिक तेजी से खत्म हो रही है। हां, हाई टेंपरेचर के दौर मोबाईल के साथ ये होना आम बात है। गर्मी आपके फोन की बैटरी हेल्थ के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है। चाहे आप iPhone इस्तेमाल करें या Android स्मार्टफोन की बैटरी लिथियम-आयन सेल से चलती हैं। ये बैटरी तापमान, खासकर गर्मी के प्रति सेंसिटिव होती हैं। जब आपका फोन बहुत अधिक गर्म हो जाता है, तो बैटरी के अंदर केमिकल रिएक्शन तेज हो जाती हैं जो ज्यादा देर तक बैटरी चलने की कैपेसिटी को प्रभावित करता है।

आसान शब्दों में कहें तो, आपका फोन जितना अधिक गर्म होगा, आपकी बैटरी का हेल्थ उतनी ही तेजी से घटेगी। आपने शायद यह तब महसूस किया होगा जब धूप में नेविगेशन के लिए फोन का उपयोग करते हैं, बाहर वीडियो देखते हैं, या गर्म कार में चार्ज करते हैं तो फोन गर्म हो जाता है, और बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है।

एपल और एंड्रॉइड की चेतावनी


एपल ने तो यूजर्स को चेतावनी दी है कि iPhone 0ºC से 35ºC (32ºF से 95ºF) के बीच सबसे अच्छा काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। सैमसंग और गूगल जैसे एंड्रॉइड निर्माताओं के भी ऐसे ही दिशानिर्देश हैं। अपने फोन को इससे अधिक गर्म किसी भी चीज के संपर्क में लाने से 'बैटरी पूरी तरह से खराब' भी हो सकती है।

गर्मियों में बैटरी को कैसे बचाएं

सीधी धूप से बचें: बाहर रहने पर अपने फोन को छाया में रखें। इसे डैशबोर्ड, बाइक या खिड़कियों के पास न छोड़ें।

गर्म होने पर हैवी ऐप्स का यूज न करें: वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या नेविगेशन आपके फोन के प्रोसेसर को तेज काम करने पर मजबूर करता है, जिससे अधिक गर्मी उत्पन्न होती है।

जब फोन पहले से ही गर्म हो तो चार्ज न करें: चार्जिंग से गर्मी उत्पन्न होती है, और जब फोन पहले से ही गर्म हो तो ऐसा करने से नुकसान दोगुना हो सकता है।

चार्ज करते समय कवर हटा दें: कुछ मोटे फोन केस गर्मी को रोकते हैं। चार्ज करते समय इसे हटाने से आपका फोन ठंडा रह सकता है।

एरोप्लेन मोड का उपयोग करें: मोबाईल नेटवर्क ऑफ करने से प्रोसेसिंग और गर्मी को कम करने में मदद मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।