Battery Health: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि गर्मी के मौसम में आपका फोन ओवरहीट होता है? या जब कभी आप धूप में बाहर होते हैं तो आपने देखा होगा कि आपकी बैटरी नॉर्मल से अधिक तेजी से खत्म हो रही है। हां, हाई टेंपरेचर के दौर मोबाईल के साथ ये होना आम बात है। गर्मी आपके फोन की बैटरी हेल्थ के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है। चाहे आप iPhone इस्तेमाल करें या Android स्मार्टफोन की बैटरी लिथियम-आयन सेल से चलती हैं। ये बैटरी तापमान, खासकर गर्मी के प्रति सेंसिटिव होती हैं। जब आपका फोन बहुत अधिक गर्म हो जाता है, तो बैटरी के अंदर केमिकल रिएक्शन तेज हो जाती हैं जो ज्यादा देर तक बैटरी चलने की कैपेसिटी को प्रभावित करता है।
