क्या फ्रिज पर मैग्नेट लगाने से बढ़ेगा बिजली बिल? एक्सपर्ट्स ने बताया सच

आजकल लोगों के पास फ्रिज होना बहुत आम बात है। लेकिन कुछ लोग अपने घरों में फ्रिज को इतना सजा कर रखते हैं की देखने में मजा आ जाता है। कुछ लोग तो फ्रिज को सजाने के लिए खूबसूरत स्टिकर्स लगा देते हैं जबकि कुछ फ्रिज पर छोटे-छोटे मैग्नेट लगा देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज पर मैग्नेट लगाने से बिल ज्यादा आता है।

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 4:46 PM
क्या फ्रिज पर मैग्नेट लगाने से बढ़ेगा बिजली बिल? एक्सपर्ट्स ने बताया सच

आजकल लोगों के पास फ्रिज होना बहुत आम बात है। लेकिन कुछ लोग अपने घरों में फ्रिज को इतना सजा कर रखते हैं की देखने में मजा आ जाता है। वहीं, कुछ लोग तो फ्रिज को सजाने के लिए खूबसूरत स्टिकर्स लगा देते हैं जबकि कुछ फ्रिज पर छोटे-छोटे मैग्नेट लगा देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज पर मैग्नेट लगाने से बिल ज्यादा आता है। जी हां, दरअसल पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि फ्रिज पर मैग्नेट लगाने से बिजली का बिल ज्यादा आ सकता है। ऐसे में अब बहुत से लोग कंफ्यूज हैं कि क्या सच में ऐसा संभव है। चलिए जानते हैं डिटेल में इसके बारे में।

क्या है हकीकत?

दरअसल, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सिर्फ एक अफवाह है। फ्रिज के दरवाजे पर लगाए गए मैग्नेट केवल सजावट के लिए होते हैं। इनका फ्रिज की कूलिंग, मोटर या बिजली खपत पर कोई असर नहीं पड़ता।


क्या कहते हैं इलेक्ट्रिकल एक्सपर्ट्स?

इलेक्ट्रिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रिज की बिजली खपत कई तकनीकी कारणों पर निर्भर करती है। इसमें सबसे अहम भूमिका कंप्रेसर की होती है। इसके अलावा थर्मोस्टेट और दरवाजे की सीलिंग भी फ्रिज की परफॉर्मेंस को प्रभावित करते हैं। अगर फ्रिज का दरवाज़ा ठीक से बंद न हो या बार-बार खोला जाए, तो अंदर का तापमान बनाए रखने के लिए फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

ये आदते बढ़ा देती हैं बिजली का बिल

  1. फ्रिज का दरवाजा देर तक खोलकर न रखें और न ही बार-बार दरवाजा खोलें। ऐसे करने से फ्रिज की ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और फिर से ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा बिजली खींचनी पड़ती है।
  2. फ्रिज का तापमान हमेशा मौसम के अनुसार ही उतना ही सेट करें जितनी जरूरत है।
  3. फ्रिज में रखी जाने वाली सब्जियां, दूध और बाकी सभी सामान फिक्स ड्रॉअर्स में ही सही तरीके से रखें। आपकी ये आदत चीजों को ज्यादा वक्त तक ताजा रखती है।
  4. फ्रिज के दरवाजे की सील चेक करते रहें, वक्त-वक्त पर फ्रिज को साफ करें और अगर फ्रिजर में बर्फ जम जाए तो इसे हटा दें।
  5. फ्रिज में गर्म खाना, दूध या कोई सामान न रखें। पहले खाना ठंडा होने दें इसके बाद ही फ्रिज में रखें। इस वजह से फ्रिज को खाना ठंडा करने कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp ने Apple डिवाइस की बढ़ाई सुरक्षा, Zero-Click Exploit बग किया फिक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।