Get App

Xiaomi 17 Pro और Pro Max लॉन्च, Leica कैमरा, 100W चार्जिंग और दमदार फीचर्स के साथ

अगर आप Xiaomi का स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max गुरुवार को चीन में स्टैंडर्ड Xiaomi 17 हैंडसेट के साथ लॉन्च किए गए। ये फोन Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट्स के साथ आते हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 26, 2025 पर 8:36 AM
Xiaomi 17 Pro और Pro Max लॉन्च, Leica कैमरा, 100W चार्जिंग और दमदार फीचर्स के साथ
Xiaomi 17 Pro और Pro Max लॉन्च, Leica कैमरा, 100W चार्जिंग और दमदार फीचर्स के साथ

अगर आप Xiaomi का स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max गुरुवार को चीन में स्टैंडर्ड Xiaomi 17 हैंडसेट के साथ लॉन्च किए गए। ये फोन Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट्स के साथ आते हैं। ये लाइनअप Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच और Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। अब आइए इसके कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Pro की कीमत

Xiaomi 17 Pro Max के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 74,700 रुपये) है। जबकि 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 6,299 (लगभग 78,500 रुपये) और CNY 6,999 (लगभग 87,200 रुपये) रखी गई है।

वहीं, Xiaomi 17 Pro के 12GB RAM + 256GB की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (लगभग 62,300 रुपये) है। इसके 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: CNY 5,299 (लगभग 66,000 रुपये), CNY 5,599 (लगभग 69,700 रुपये) और CNY 5,999 (लगभग 74,700 रुपये) रखी गई है। Pro मॉडल्स चाल कलर ऑप्शन Black, Cold Smoke Purple, Forest Green, White में सेल किए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें