Xiaomi Mix Flip 2 Diamond Edition: Xiaomi के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, कंपनी ने चीन में Mix Flip 2 का Diamond Edition लॉन्च किया है। ये फोन मिड फ्रेम में लगे लैब-ग्रो डायमंड के साथ आता है। इसमें 6.86-inch का 1.5K AMOLED फोल्डेबल प्राइमरी डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में 5,165mAh की बैटरी है दी गई है। आइए अब आपको बताते हैं Mix Flip 2 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।
