Online Gaming Bill 2025: ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को राष्ट्रपति की मंजुरी मिलने के बाद यह कानून बन गया है। वहीं, इस बिल के कानून बनते ही अब कई ऑनलाइन रियल गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लग गया है, जिसके जरिए लोग सट्टेबाजी करते थे। इस फैसले से Dream11 जैसी कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। वहीं अब से इस नए कानून के पास होने से लोग जिन्होंने पहले Dream11 पर ऑनलाइन गेम्स खेले हैं, वे अपने जमा पैसे को लेकर परेशान हैं, जो अभी उनके ऑनलाइन वॉलेट में है। वह ये सोच रहे हैं कि कैसे वॉलेट से पैसे निकाला जाए? उनको डर है कि कहीं पैसे फंस न जाएं। अब आइए आपको इसके बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं।
क्या Dream11 वॉलेट में सुरक्षित है आपका पैसा?
अगर आपका अकाउंट Dream11 पर रजिस्टर्ड है, तो ऐप ओपन करने के बाद टॉप लेफ्ट कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल आइकॉन सेलेक्ट करें। इसके बाद 'My Balance' सेक्शन पर जाएं और 'Winnings' कॉलम में 'Withdraw Instantly' पर क्लिक करें। अब आप विथड्रॉ करने के लिए राशि डाल सकते हैं और नीचे 'Withdraw' बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
Dream11 के दूसरे सेक्शन में जानकारी दी गई है कि 'Deposit Balance' को 29 अगस्त तक वापस कर दिया जाएगा और सभी प्ले विनिंग्स को विदड्रॉएबल विंनिंग्स के रूप में क्रेडिट किया जाएगा। हालांकि, डिस्काउंट बोनस और डिस्काउंट पॉइंट्स नॉन-विदड्रॉएबल हैं और इन्हें 23 अगस्त 2025 तक रद्द कर दिया जाएगा।
क्या है Dream11 का भविष्य?
सरकार की ओर से रियल मनी बेस्ड गेमिंग पर बैन के बाद ड्रीम 11 ने अपने प्लेटफॉर्म पर पैसे डालने के ऑप्शन को हटा दिया है. हालांकि, यूजर्स के लिए फ्री में कॉन्टेस्ट खेलने का विकल्प अभी भी मौजूद है.
शुक्रवार रात तक, ड्रीम 11 के ऐप पर फ़िलहाल क्रिकेट के कैटेगरी में दो मैच से जुड़ने का विकल्प दिख रहा है. ये दोनों ही विकल्प फ्री हैं. यानि फ्री में यूजर्स कॉन्टेस्ट से जुड़ सकते हैं. खास बात है कि फ्री वाले कॉन्टेस्ट में भी यूजर्स को बड़ा इनाम जीतने का मौका है. अगर कोई यूजर रैंक 1 से लेकर 20 तक आता है तो उसे आईफोन 16 मिलेगा.
Dream11 ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ड्रीम 11 ने लिखा, हमारी दूसरी पारी में आपसे मुलाकात होगी। Dream11 के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि अब कंपनी के पास इसे जारी रखने का कोई भी ऑप्शन नहीं बचा है। इससे पहले भी कई बार रियल मनी बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सवाल उठे हैं। लेकिन, ऐसे प्लेटफॉर्म्स तर्क देते थे कि वह सट्टा को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। बल्कि उनका प्लेटफॉर्म बस स्किल को बढ़ावा देते है।
बता दें कि अगस्त 2025 तक Dream11 के 280 से ज्यादा यूजर्स हैं। Dream11 दुनिया का सबसे बड़ा फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर करोड़ों यूजर्स क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और हॉकी जैसे खेलों में भाग लेते आए हैं।