Get App

Online Gaming Bill 2025: Dream11 वॉलेट में फंस सकता है आपका पैसा? यहां जानें निकालने का आसान तरीका

Online Gaming Bill 2025: ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को राष्ट्रपति की मंजुरी मिलने के बाद यह कानून बन गया है। वहीं, इस बिल के कानून बनते ही अब कई ऑनलाइन रियल गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लग गया है। इस फैसले से Dream11 जैसी कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। वहीं, लोग परेशान हैं कि वॉलेट में पड़े पैसे को कैसे निकालें?

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 12:20 PM
Online Gaming Bill 2025: Dream11 वॉलेट में फंस सकता है आपका पैसा? यहां जानें निकालने का आसान तरीका
Dream11 वॉलेट में फंस सकता है आपका पैसा? यहां जानें निकालने का आसान तरीका

Online Gaming Bill 2025: ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को राष्ट्रपति की मंजुरी मिलने के बाद यह कानून बन गया है। वहीं, इस बिल के कानून बनते ही अब कई ऑनलाइन रियल गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लग गया है, जिसके जरिए लोग सट्टेबाजी करते थे। इस फैसले से Dream11 जैसी कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। वहीं अब से इस नए कानून के पास होने से लोग जिन्होंने पहले Dream11 पर ऑनलाइन गेम्स खेले हैं, वे अपने जमा पैसे को लेकर परेशान हैं, जो अभी उनके ऑनलाइन वॉलेट में है। वह ये सोच रहे हैं कि कैसे वॉलेट से पैसे निकाला जाए? उनको डर है कि कहीं पैसे फंस न जाएं। अब आइए आपको इसके बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं।

क्या Dream11 वॉलेट में सुरक्षित है आपका पैसा?

अगर आपका अकाउंट Dream11 पर रजिस्टर्ड है, तो ऐप ओपन करने के बाद टॉप लेफ्ट कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल आइकॉन सेलेक्ट करें। इसके बाद 'My Balance' सेक्शन पर जाएं और 'Winnings' कॉलम में 'Withdraw Instantly' पर क्लिक करें। अब आप विथड्रॉ करने के लिए राशि डाल सकते हैं और नीचे 'Withdraw' बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

Dream11 के दूसरे सेक्शन में जानकारी दी गई है कि 'Deposit Balance' को 29 अगस्त तक वापस कर दिया जाएगा और सभी प्ले विनिंग्स को विदड्रॉएबल विंनिंग्स के रूप में क्रेडिट किया जाएगा। हालांकि, डिस्काउंट बोनस और डिस्काउंट पॉइंट्स नॉन-विदड्रॉएबल हैं और इन्हें 23 अगस्त 2025 तक रद्द कर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें