Amazon Forest: पिंक डॉल्फिन से लेकर ग्लास फ्रॉग तक...एमेजॉन के जंगल में पाए जाते हैं ये अनोखे जानवर

Amazon Forest:अमेजन दुनिया का सबसे बड़ा और रहस्यमय रेन फॉरेस्ट है, जो दक्षिण अमेरिका के नौ देशों में फैला है। यहां लाखों तरह के पेड़-पौधे और जानवर पाए जाते हैं। इस घने जंगल में कई अनोखे और दिलचस्प जानवर भी रहते हैं, जिनके बारे में अभी भी बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में

अपडेटेड Jun 22, 2025 पर 7:37 PM
इस घने जंगल में कई अनोखे और रोचक जानवर रहते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं (Photo Credit: Canva)

Amazon Forest: अमेजन दुनिया के सबसे बड़े जंगलों में से एक है। इसके साथ ही ये दुनिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट है, जो अपने विशाल आकार और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। अमेजन का घना जंगल दक्षिण अमेरिका के नौ देशों में फैला हुआ है और यहां लाखों तरह के पेड़-पौधे और जानवर पाए जाते हैं। वहीं अमेजन रेन फॉरेस्ट दुनिया के सबसे रहस्यमय और कम खोजे गए स्थानों में से एक भी है।

इस घने जंगल में कई अनोखे और रोचक जानवर रहते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं अमेजन में पाए जाने वाले ऐसे खास जानवरों के बारे में

जगुआर


जगुआर अमेरिका की सबसे बड़ी जंगली बिल्ली है और अमेजन रेन फॉरेस्ट में ये एक सबसे खतरनाक शिकारी मानी जाती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की ये जानवर अपने शिकार की सिर को सिर्फ एक ही काट में छेद सकता है। ये बिल्लियां बहुत चालाक होती हैं और कमाल की तैराक भी होती हैं, इसलिए इन्हें देख पाना काफी मुश्किल होता है।

Jaguar Jaguar (Photo Credit: Canva)

एनाकोंडा

एनाकोंडा दुनिया का सबसे बड़ा और खतरनाक सांप माना जाता है। खासकर हरा एनाकोंडा दुनिया के सबसे भारी सांपों में से एक माना जाता है। इसकी लंबाई 20 फीट से भी ज्यादा हो सकती है और ये दलदली इलाकों में रहना पसंद करता है। एनाकोंडा बहुत ताकतवर होता है, जो अपने शिकार को चुपचाप पकड़ता है, कसकर लपेटता है और फिर पूरा निगल जाता है।

Anaconda Anaconda (Photo Credit: Canva)

पिंक डॉल्फिन

अमेजन नदी डॉल्फिन को पिंक डॉल्फिन भी कहा जाता है। इनका कलर पिंक होता है और उम्र के साथ और गहरा हो जाता है। ये डॉल्फिन अपनी समझदारी से इकोलोकेशन का इस्तेमाल करके गंदे पानी में तैरती हैं। इस डॉल्फिन की कई कहानियां फेमस है, ऐसा कहा जाता है कि ये कभी-कभी इंसान का रूप ले लेती हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानते हैं।

Pink Dolphin Pink Dolphin (Photo Credit: Canva)

पिग्मी मार्मोसेट

पिग्मी मार्मोसेट दुनिया के सबसे छोटे और प्यारे बंदरों में से एक है। इसके छोटे आकार की वजह से काफी एक्टिव होता है। इसे "फिंगर मंकी" भी कहा जाता हैं, क्योंकि ये एक उंगली जितना छोटा दिखता है। यह बंदर पेड़ों की छाल में छेद करके उनका रस पीता है।

Pygmy Marmoset Pygmy Marmoset (Photo Credit: Canva)

ग्लास मेंढक

ग्लास मेंढक की ट्रांसपेरेंट स्कीन की वजह से उसके शरीर के अंदर के अंग साफ दिखाई देते हैं। ये मेंढक रात में ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अक्सर पानी के पास पेड़ों की टहनियों पर पाए जाते हैं। इनकी ट्रांसपेरेंट त्वचा इन्हें पत्तों में छिपने में मदद करती है।

Glass Frog Glass Frog (Photo Credit: Canva)

ईगल

हार्पी ईगल अमेजन का सबसे बड़ा और ताकतवर ईगल माना जाता है। इस पक्षी की नजर काफी तेज होती है, जिससे यह ऊंचाई से भी अपने शिकार को तुरंत देख लेता है। वहीं इसके पंजे इतने बड़े और मजबूत होते हैं कि यह आसानी से पेड़ों से बंदर को पकड़ सकता है।

Harpy Eagle Harpy Eagle (Photo Credit: Canva)

डार्ट मेंढक

जहरीले डार्ट मेंढक छोटे लेकिन बहुत खतरनाक होते हैं। ये रंग-बिरंगे मेंढक अपनी त्वचा से जहर छोड़ते हैं, जिससे शिकारी इन्हें खाने से डरते हैं। कुछ आदिवासी लोग इनके जहर का इस्तेमाल ब्लो डार्ट पर लगाकर शिकार करने के लिए भी करते हैं। इन्हें दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में गिना जाता है।

Poison Dart Frog Poison Dart Frog (Photo Credit: Canva)

लीफ कटर चींटी

अमेजन के जगलों में लीफ कटर चींटी भी पाई जाती हैं। ये चींटियां पेड़ों की पत्तियों को काटकर अपने बिलों में ले जाती हैं। वहां वे इन पत्तियों पर एक खास तरह का फंगस (कवक) उगाती हैं, जिसे वे अपना खाना बनाती हैं।

 Leafcutter Ant Leafcutter Ant (Photo Credit: Canva)

कैपीबारा

Capybara Capybara (Photo Credit: Canva)

कैपीबारा दुनिया का सबसे बड़ा चूहों जैसी प्रजाति का जानवर माना जाता है। इसके साथ ही ये बहुत ही मिलनसार होते हैं और अक्सर तालाब या नदी के पास झुंड में रहते हैं। कैपीबारा अच्छे तैराक होते हैं और कई मिनट तक पानी के अंदर रह सकते हैं।

Monsoon Trip: मानसून को ट्रिप के साथ बनाना है खास तो इन बातों को जरूर रखें याद, नहीं तो प्लान हो जाएगा चौपट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।