Monsoon Trip: मानसून को ट्रिप के साथ बनाना है खास तो इन बातों को जरूर रखें याद, नहीं तो प्लान हो जाएगा चौपट

Monsoon Trip: मानसून में घूमना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन बारिश के मौसम में सही तैयारी न हो तो दिक्कतें आ सकती हैं। अगर जरूरी सामान साथ न हो, तो सफर मुश्किल भरा हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि बारिश में निकलने से पहले जरूरी चीजें को अपने साथ रखें

अपडेटेड Jun 20, 2025 पर 11:46 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप कहीं पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले वहां का वेदर रिपोर्ट जरूर देख लें (Photo Credit: Canva)

बारिश के मौसम के हर किसी को घूमना बहुत पसंद होता है। मानसून का मौसम ठंडी हवा, हरियाली और मिट्टी की ताजगी भरी खुशबू एक अलग ही एहसास लेकर आता है। अगर आप बारिश के मौसम में कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जरूरी सामान साथ ले जाना भूल जाते हैं। अगर आप इन जरूरी समान को ले जाना भूल जाते हैं तो आपको इस मौसम में कई तरह की परेशानियां हो सकती है। ऐसे में अगर आप पहले से थोड़ी तैयारी कर लें, तो मानसून की यात्रा और भी मजेदार और आरामदायक बन सकती है। आइए जानते हैं इस मौसम में घूमते समय किन चीजों का अपने पास रखना बहुत जरूरी है।

वेदर रिपोर्ट देंखे

अगर आप कहीं पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले वहां का वेदर रिपोर्ट जरूर देख लें। खासकर अगर आप पहाड़ी इलाकों में जा रहे हैं, जहां लैंड स्लाइड या बादल फटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। कहीं भी जाने से 3 से 5 दिन पहले और बाद का मौसम का फॉरकास्ट चेक करना फायदेमंद रहेगा। इससे आप सही तैयारी कर सकेंगे और सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।


वाटरप्रूफ जूते पहने

मानसून में सफर करते समय ऐसे कपड़े पहनें जो हल्के और सिंथेटिक हों, ताकि अगर भीग भी जाएं तो जल्दी सूख जाएं। साथ ही, ऐसे जूते पहनें जो वाटरप्रूफ और फिसलन से बचाने वाले हों, ताकि गीली जगहों पर चलना सुरक्षित रहे। सही जूते न सिर्फ चोटों से बचाते हैं बल्कि आपकी यात्रा को भी आरामदायक और मजेदार बनाते हैं।

अपने बैग में रखें फर्स्ट एड किट

मानसून में मच्छर और कीड़े ज्यादा परेशान करते हैं, इसलिए अपने बैग में स्प्रे और लोशन वाले मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट जरूर रखें। इसके साथ ही एक छोटी फर्स्ट एड किट रखें, जिसमें चोट, सर्दी, बुखार और पेट दर्द जैसी आम दिक्कतों की दवाएं हों।

अपने साथ छात्रा जरूर रखें

मानसून में यात्रा करते समय कुछ जरूरी चीजें अपने बैग में जरूर रखें, जैसे एक फोल्ड होने वाला छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ बैग कवर और पोर्टेबल हेयर-ड्रायर। अपने मोबाइल को पानी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ केस और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए जिपलॉक बैग साथ रखें। जरूरी डाक्युमेंट को सीलबंद ड्राई पाउच में सुरक्षित रखें ताकि बारिश से नुकसान न हो। साथ ही पावर बैंक भी जरूर रखें, ताकि बिजली चले जाने पर भी फोन चार्ज किया जा सके। ये छोटी-छोटी तैयारियां आपकी मानसून यात्रा को आसान और बेहतरीन बना सकती हैं।

Air India crash : एयर इंडिया दुर्घटना के बाद लोग ट्रैवल एंग्जाइटी के हो रहे शिकार, एयरक्राफ्ट टाइप देख रहे हैं ट्रैवलर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।