दुनियाभर में कई ऐसे एयरपोर्ट है जहां पर जाने के बाद ऐसा लगता है कि आप एयरपोर्ट नहीं बल्कि किसी शानदार फाइव-स्टार होटल में आ गए हो। वहीं दुनिया में कई ऐसे एयरपोर्ट है जो अपनी खूबसूरत लैंडिंग स्पॉट के लिए जाने जाते हैं। किसी भी एयरपोर्ट पर लैंडिंग करना आम बात होती है लेकिन कुछ जगहें इस पल को और खास बना देती हैं। यहां पर फ्लाइट की लैंडिंग किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नही लगता है। हाल ही में हुए एक ग्लोबल सर्वे में ऑस्ट्रेलिया का लॉर्ड होवे आइलैंड एयरपोर्ट दुनिया का सबसे खूबसूरत लैंडिंग स्पॉट चुना गया है । ये जगह अपने अनोखे समुद्र-से-समुद्र तक फैले रनवे और चारों ओर बसी यूनेस्को विश्व धरोहर प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है।
