Hotel Booking Tips: यात्रा करना हर किसी को पसंद है, लेकिन होटल बुक करते समय सही कमरा चुनना बहुत जरूरी होता है। अक्सर लोग सिर्फ कमरे की तस्वीरें देखकर बुकिंग कर लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि कमरा शोर-शराबे, भीड़ या असुविधाजनक जगह पर है। इससे पूरा वेकेशन खराब हो सकता है। कुछ कमरे ऐसे हैं जिनसे बचना चाहिए। लिफ्ट के पास का कमरा हमेशा व्यस्त रहता है, इसलिए वहां शांति नहीं मिलती। पैंट्री या रेस्टोरेंट के पास वाला कमरा भी आवाज़ और गंध की वजह से आराम नहीं देता। वहीं, चौथी मंजिल से ऊपर का कमरा आग जैसी आपात स्थिति में जोखिम भरा हो सकता है।
इसलिए होटल में कमरा चुनते समय जगह, शांति और सुरक्षा का ध्यान रखें। सही कमरे का चुनाव आपके सफर को आरामदायक, सुरक्षित और यादगार बना सकता है।
लिफ्ट के पास का कमरा न चुनें
लिफ्ट के पास वाला कमरा आरामदायक नहीं होता। यहां दिन-रात लोगों और होटल स्टाफ का आना-जाना रहता है, जिससे शोर और हलचल बनी रहती है। यदि आपका रूम लिफ्ट के पास होगा, तो आप चैन की नींद नहीं ले पाएंगे और आपका आराम प्रभावित होगा। हमेशा ऐसा कमरा चुनें जो लिफ्ट से थोड़ी दूरी पर हो।
ऑनलाइन बुकिंग में सतर्क रहें
ऑनलाइन बुकिंग सुविधाजनक जरूर है, लेकिन कई बार ये भ्रमित कर सकती है। खासकर यदि एक साथ कई कमरे बुक करने हों, तो होटल जाकर सीधे कमरे देखकर ही बुकिंग करें। स्टाफ से हर सुविधा की पुष्टि करें, जैसे मुफ्त सेवाएं, चार्ज और नियम। इससे आपको बाद में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
चौथी मंजिल से ऊपर वाले कमरे सुरक्षित नहीं
होटल के चौथी मंजिल से ऊपर वाले कमरे जोखिम भरे हो सकते हैं। आग या आपात स्थिति में फायर एक्सिट और बचाव की सुविधा चौथी मंजिल के ऊपर सीमित हो जाती है। इसलिए हमेशा चौथी मंजिल या उससे नीचे का कमरा चुनना बेहतर होता है, जिससे आपातकाल में सुरक्षित निकासी आसान रहे।
पैंट्री और रेस्टोरेंट के पास का कमरा न लें
होटल के पैंट्री या रेस्टोरेंट के पास का कमरा भी शोर और गंदगी से भरा होता है। यहां लगातार लोगों की आवाजाही और खाना-पीना होता रहता है। ऐसे कमरे में ठहरना आरामदायक नहीं होता और आपकी नींद और प्राइवेसी प्रभावित हो सकती है।
अक्सर लोग सोचते हैं कि सुबह-सुबह बुक करना सस्ता पड़ेगा, लेकिन होटल रूम की कीमतें समय और डिमांड पर निर्भर करती हैं। एडवांस बुकिंग करें और चेक-इन पर बेडशीट और कमरा साफ होने की पुष्टि करें। इससे आपका अनुभव आरामदायक और साफ-सुथरा रहेगा।
ऐप्स और डील्स का इस्तेमाल करें
होटल बुकिंग में सीधा होटल से बुक करना महंगा पड़ सकता है। बेहतर है कि किसी भरोसेमंद ऐप की मदद लें, जो कोड और डील्स भी ऑफर करती हैं। इससे रूम सस्ता मिलेगा और पैसों की बचत होगी।
होटल में ठहरने के दौरान खुद को और अपने सामान को सुरक्षित रखें। कमरे और बाथरूम की पूरी जांच करें, ताकि कोई सीक्रेट कैमरा या संदिग्ध चीज़ें न हों। सुरक्षा हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए।