Get App

न कोई शोर, न भीड़... सिर्फ बर्फ, पहाड़ और सुकून का एहसास देती है हिमालय की गोद में छिपी ये झील!

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में पेमा त्सो झील अपनी शांत सुंदरता और ग्लेशियर से घिरे नजारों के लिए वायरल हो रही है। इस झील का वीडियो मुख्यमंत्री पेमा खांडू और कई लोगों ने शेयर किया, जिसके बाद यह जगह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई। बर्फ से ढकी पहाड़ियों, साफ पानी और प्राकृतिक शांति के कारण पेमा त्सो को हिमालय की एक खास छिपी हुई जगह माना जा रहा है। तवांग पहले से ही अपने मठ, संस्कृति और एडवेंचर टूरिज्म के लिए पॉपुलर है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 04, 2026 पर 1:29 PM
न कोई शोर, न भीड़... सिर्फ बर्फ, पहाड़ और सुकून का एहसास देती है हिमालय की गोद में छिपी ये झील!

खूबसूरत वादियां और सुंदरता के लिए अरुणाचल प्रदेश पहले ही जाना जाता हैं। अब यहां की एक और छिपी हुई झील ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। तवांग की ऊंची पहाड़ियों के बीच मौजूद पेमा त्सो झील का खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तवांग की खूबसूरती (Beauty of Tawang)

अरुणाचल प्रदेश के तवांग की ऊंची पहाड़ियों के बीच पेमा त्सो झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोगों का ध्यान खींच रही है। यह झील चारों तरफ से पहाड़ों, बर्फ और ग्लेशियर से घिरी हुई है, जिससे यहां का नजारा शांत और मनमोहक दिखाई देता है। झील का साफ और नीला पानी आसपास की बर्फीली चोटियों को अपने अंदर दिखाता है। यहां शहरों की भीड़ और शोर से दूर सिर्फ प्रकृति की शांति महसूस होती है। नेचर लवर, फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोग और एडवेंचर करने वाले ट्रैवलर के लिए तवांग एक शानदार जगह बन सकता है। यहां की हिमालयी सुंदरता इसे एक अनोखी पहचान देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें