Get App

समंदर के नीचे की खूबसूरत दुनिया का करना चाहते हैं सैर? भारत की ये जगहें स्कूबा डाइविंग के लिए हैं बेस्ट

भारत की समुद्र के नीचे की दुनिया बेहद खूबसूरत और शांत है। यहां रंग-बिरंगे कोरल, तैरती मछलियां और कई अनोखे नज़ारे देखने को मिलते हैं। भारत की स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग वाली जगहें खास पहचान बना रही हैं। जानें इनके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 6:28 PM
समंदर के नीचे की खूबसूरत दुनिया का करना चाहते हैं सैर? भारत की ये जगहें स्कूबा डाइविंग के लिए हैं बेस्ट
भारत की अंडरवॉटर दुनिया बहुत खूबसूरत है (Photo: Canva)

क्या आपने कभी सोचा है कि समुद्र की लहरों के नीचे एक अलग ही दुनिया बसती है? इस दुनिया रंग-बिरंगे कोरल, शांति से तैरती मछलियां और पानी के अंदर कई अनकही कहानियां होती हैं। भारत की अंडरवॉटर दुनिया बहुत खूबसूरत है। भारत में स्कूबा डाइविंग की कई ऐसी जगहें हैं, जहां शांति, खूबसूरती और अलग तरह का अनुभव मिलता है। 2026 में यह छुपी हुई खूबसूरती लोगों के बीच खास पहचान बना रही है। साफ लैगून से लेकर समुद्र के नीचे पड़े पुराने जहाजों तक, भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग एक साधारण तैराकी को यादगार अनुभव बना देती है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में

अंडमान आइलैंड (हैवलॉक और नील आइलैंड)

भारत में सबसे अच्छी डाइविंग अंडमान आइलैंड में होती है। यहां पानी में उतरते ही ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी दूसरी ही दुनिया में आ गए हों। यहां का पानी बेहद साफ और कोरल रीफ हेल्दी हैं। वहीं कछुए व रंगीन मछलियां आसानी से दिख जाती हैं। बहुत से लोग यहीं पहली बार डाइविंग करते हैं और इसी जगह से उन्हें समुद्र से प्यार हो जाता है।

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप थोड़ा दूर जरूर है, लेकिन इसकी यही खासियत इसे शांत और अनछुआ बनाती है। यहां के नीले और उथले लैगून स्नोर्कलिंग के लिए बेहतरीन हैं। कोरल गार्डन इतने सुंदर हैं कि समय जैसे थम सा जाता है। यह जगह भीड़ से दूर सुकून चाहने वालों के लिए परफेक्ट है।

गोवा (ग्रांडे आइलैंड)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें