Get App

Delhi AQI: भारत के इन शहरों की हवा है सबसे साफ, प्रदूषण से बचने के लिए यहां घूमने की करें प्लानिंग

दिल्ली में सर्दियां शुरू होते ही हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है और एअर क्वालिटी इंडेक्स 170 से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में अगर आप कुछ समय के लिए साफ और ताजी हवा में सांस लेना चाहते हैं, तो देश के कुछ शहर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2025 पर 6:18 PM
Delhi AQI: भारत के इन शहरों की हवा है सबसे साफ, प्रदूषण से बचने के लिए यहां घूमने की करें प्लानिंग
यहां पर आपको ताजी हवा, नीला आसमान और सुकून भरा माहौल लोगों को राहत देता है

दिल्ली की हवा इस समय काफी खराब हो गई है। सर्दियां शुरू होते ही दिल्ली घने स्मॉग से घिर जाती है और राजधानी की हवा बेहद खराब हो जाती है। इस समय राजधानी का एअर क्वालिटी इंडेक्स 170 से ऊपर पहुंच चुका है। अगर आप कुछ समय के लिए दिल्ली से दूर साफ हवा में सांस लेने के लिए बेहतर जगहों की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां की एअर क्वालिटी आज भी काफी कम है। यहां पर आपको ताजी हवा, नीला आसमान और सुकून भरा माहौल लोगों को राहत देता है। जानें इन शहरों के बारे में

भारत के ये पांच शहर ऐसे हैं, जहां एअर क्वालिटी इंडेक्स बहुत अच्छी है और AQI 50 से नीचे है। यह जगहें उन लोगों के लिए एकदम सही हैं जो प्रदूषण से दूर साफ और शांत माहौल में रहना चाहते हैं।

सिक्किम

हिमालय की गोद में बसा सिक्किम अपनी बर्फ़ से ढकी चोटियों जितना ही स्वच्छ और सुंदर है। यहां का एअर क्वालिटी इंडेक्स मात्र 24 है। यहां आप गंगटोक के शांत मठों की सैर कर सकते हैं, त्सोमगो झील की शांति का आनंद ले सकते हैं और रोडोडेंड्रोन घाटी में ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। साफ पहाड़ी हवा और पर्यावरण के प्रति जागरूक पर्यटन के कारण सिक्किम भारत के सबसे हरे-भरे और ताजगी भरे इलाकों में गिना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें