भारत अपने लंबे इतिहास, विविध संस्कृति और खूबसूरत इमारतों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। इन जगहों को देखने के लिए हर साल लाखों लोग भारत आते हैं। भारत में कई प्राचीन धरोहरें हैं, जो भारतीय वास्तुकला की खास पहचान दिखाती हैं। इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इनमें से कई स्थानों को यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया है, जिससे उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अहमियत और बढ़ जाती है। आइए जानते हैं पांच ऐसे फेमस स्थलों के बारे में जो अपनी अनोखी और शानदार बनावट के लिए जाने जाते हैं।
