Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्व है, जो देशभर में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान गणेश को समर्पित है और दस से बीस दिनों तक विभिन्न परंपराओं के साथ आयोजित होता है। घरों से लेकर बड़े-बड़े पंडालों तक गणपति की स्थापना होती है और माहौल भक्तिमय हो जाता है। पूजा-अर्चना, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्राओं से गलियां गूंज उठती हैं। अंत में प्रतिमाओं का जल विसर्जन किया जाता है, जो उत्सव का भावपूर्ण समापन होता है। यह पर्व सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक रंगों का भी प्रतीक है
