सर्दियों में बर्फ की चादर से ढक जाती है ये जगहें, भीड़-भाड़ से दूर एक बार जरूर बनाएं यहां घूमने का प्लान

सर्दियों में देश के कई हिस्से बर्फ से ढक जाते हैं। अगर आप इस सर्दियों में भीड़ भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट होगी। ये जगहें खूबसूरती और सुकून के मामले में कई मशहूर हिल स्टेशनों से भी बेहतर हैं

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 11:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप बिना भीड़ के बर्फबारी का मजा ले सकते हैं (Photo: Canva)

सर्दियों के समय में देश के ज्यादातर हिस्से सफेद बर्फ की चादर से ढक जाते हैं। बर्फ की चादर से ढके इन जगहों की खूबसूरती देखने लायक बनती है। अक्सर ठंड के मौसम में लोग घूमने के लिए जाते हैं। वहीं ज्यातादर लोग मनाली और स्पीति घाटी जैसी फेमस जगहों पर जाते हैं। ठंड के मौसम में इन जगहों पर काफी भीड़ होती है। आइए जानते हैं पांच ऐसी शांत और खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप बिना भीड़ के बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। ये लोकेशन सुंदरता और सुकून के मामले में कई फेमस जगहों को पीछे छोड़ देती हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में

कल्पा, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का किन्नौर जिले में स्थित कल्पा एक बेहद शांत और खूबसूरत हिमालयी गांव है। सर्दियों में यहां सेब के बाग बर्फ से ढक जाते हैं, पुराने लकड़ी के घर सफेद चादर में छिप जाते हैं। यहां पर्यटक भी कम आते हैं, इसलिए जगह और भी सुकून भरी लगती है। यहां की सुबह हमेशा बहुत शांत होती हैं, हल्की ठंडी हवा, पक्षियों की मधुरी आवाज और दूर से आती घंटियों की धीमी सी धुन माहौल को और सुकूनभरा बना देती है।


मुनस्यारी, उत्तराखंड

उत्तराखंड का मुनस्यारी कुमाऊं हिमालय में स्थित एक खूबसूरत जगह है, जो सर्दियों में भारी बर्फबारी के बाद एक शांत और जादुई वादियों जैसा दिखने लगता है। बर्फ से ढके घर, सफेद चादर ओढ़े चीड़ के जंगल और दूर चमकती हिमालय की चोटियां इस जगह को बेहद खास बना देती हैं। यहां आने वाले लोग खलिया टॉप जैसे शानदार विंटर ट्रेक के जरिए बर्फीले नजारों का आनंद ले सकते हैं। साफ आसमान रात में तारों को निहारने का बेहतरीन मौका देता है।

चितकुल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का चितकुल, जो भारत-तिब्बत बॉर्डर से पहले बसे अंतिम गांवों में से एक माना जाता है। सर्दियों में अपनी शांत माहौल की वजह से ये जगह और भी खास हो जाता है। बर्फबारी के बाद यहां की नदियां जम जाती हैं, चीड़ के पेड़ सफेद चादर ओढ़ लेते हैं। यहां भीड़ बहुत कम होती है, इसलिए बर्फ से ढकी ये घाटी बेहद शांत महसूस होती है।

नाथांग वैली, सिक्किम

सिक्किम की नाथांग वैली एक ऊंचाई पर बसा शांत इलाका है, जहां सर्दियों का मौसम बिल्कुल जादुई लगता है। दिसंबर से मार्च तक पूरी घाटी मोटी बर्फ से ढकी रहती है और तापमान भी काफी कम हो जाता है, जिससे असली हिमालय जैसा एहसास मिलता है। यहां के तिब्बती स्टाइल के घर, साफ आसमान, सुनहरी शामें और फैले हुए बर्फीले मैदान जगह को और भी खूबसूरत बना देते हैं। ये वैली उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर, शांत और सुकून भरी सर्दियां बिताना चाहते हैं।

लाहौल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल का लाहौल इलाका में स्थित सिस्सू पहले एक शांत सा गांव है। अटल टनल खुलने के बाद यहां पहुंचना तो आसान हो गया है, लेकिन इसकी खूबसूरती और सुकून आज भी वैसे ही हैं। नवंबर के अंत तक यहां हल्की बर्फ गिरने लगती है, झरने जमने लगते हैं और पहाड़ी रास्तों पर सफेद परत दिखने लगती है। जो लोग बिना ज्यादा दूर जाए या ऊंची जगहों पर चढ़े जल्दी सर्दियों का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए सिस्सू एकदम सही जगह है। यहां बर्फीले नजारे, जमी हुई नदियां और शांत माहौल छोटी लेकिन आरामदायक विंटर ट्रिप के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

2025 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ ये भारतीय शहर, जानें क्यों रहा इतना ट्रेंड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।