2025 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ ये भारतीय शहर, जानें क्यों रहा इतना ट्रेंड

Year end 2025: साल 2025 में सोशल मीडिया पर कई विषयों और घटनाओं ने लोगों का ध्यान खींचा। इनमें एक प्रमुख भारतीय शहर भी शामिल था, जिसे दुनिया भर से सर्च किया गया। आज हम आपको इस शहर और उसके महत्व से जुड़ी कुछ रोचक और खास बातें बताएंगे

अपडेटेड Dec 07, 2025 पर 10:23 AM
Story continues below Advertisement
Year end 2025: साल 2025 में भारत का एक ऐसा शहर भी चर्चा में आया जिसे दुनिया के कोने-कोने से लोग सर्च कर रहे थे।

गूगल ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 'India’s Year in Search 2025' जारी कर साल 2025 में भारत में डिजिटल दुनिया के ट्रेंड्स का पूरा नक्शा पेश किया। इस रिपोर्ट ने ये स्पष्ट किया कि देशभर के लोग किस प्रकार की चीजों को सबसे ज्यादा सर्च कर रहे थे, उनकी रुचियां किस दिशा में केंद्रित थीं और कौन-सी घटनाओं या विषयों ने सबसे अधिक ध्यान खींचा। रिपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्रिकेट, सिनेमा, संस्कृति और मीम्स जैसी चीजों को प्रमुख रूप से उजागर किया गया। इसमें ये भी बताया गया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया यूजर्स ने किस तरह से रोजमर्रा की जानकारी, मनोरंजन और सामाजिक घटनाओं को खोजा।

इस डेटा से ये भी झलक मिलती है कि भारत के डिजिटल उपयोगकर्ताओं की प्राथमिकताएं कितनी विविध हैं और किस प्रकार के कंटेंट ने साल 2025 में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया।

डिजिटल दुनिया के चर्चित ट्रेंड्स


साल 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लेकर क्रिकेट, सिनेमा, संस्कृति और मीम्स तक हर चीज़ गूगल की सर्च में छाई रही। आईपीएल में बेंगलुरु टीम और वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के शानदार प्रदर्शन ने फैंस को उत्साहित किया, वहीं फिल्मी हस्तियों जैसे धर्मेंद्र, असरानी, सतीश शाह और सुलक्षणा पंडित के निधन ने दिलों को छू लिया।

वायरल हुए इंटरनेट ट्रेंड्स

सोशल मीडिया पर इस साल कई ट्रेंड्स ने लोगों को हंसाया और उनका मनोरंजन किया। इन ट्रेंड्स ने डिजिटल दुनिया में भारतीयों की रुचियों और मनोरंजन की प्राथमिकताओं का बेहतरीन चित्र पेश किया।

दुनिया ने सर्च किया भारत का खास शहर

साल 2025 में भारत का एक ऐसा शहर भी चर्चा में आया जिसे दुनिया के कोने-कोने से लोग सर्च कर रहे थे। लोग इस शहर को करीब से जानने के लिए हफ्तों पहले टिकट बुक करके सीधे यहां पहुंचे और शहर की महिमा का अनुभव किया। यदि आप सोच रहे हैं कि ये अयोध्या, काशी या मथुरा है, तो ऐसा नहीं।

प्रयागराज में महाकुंभ का जलवा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन एक बार फिर सुर्खियों में रहा। ये दुनिया का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण समागम था, जो 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक चला। अनुमानित तौर पर 45 दिनों में 45 करोड़ भक्तों ने हिस्सा लिया और समापन के दिन ये संख्या 66 करोड़ से अधिक हो गई। महाकुंभ 2025 ने न सिर्फ धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी लोगों को आकर्षित किया।

मनाली-शिमला नहीं, दिसंबर के महीने में ट्राई करें ये हिल स्टेशन! नेचर लवर्स के लिए के लिए है खास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।