IRCTC discounts on Train package: 'बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन' के इस पैकेज पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें- पूरी ट्रिप डिटेल्स

IRCTC discounts on Train package: 'बुद्धिस्ट सर्किट स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए भारतीय रेलवे पर्यटकों को आध्यात्मिकता, विरासत और लग्जरी का बेजोड़ अनुभव करा रही है। इस यात्रा को और भी सुलभ बनाने के लिए अब एक विशेष प्रमोशनल ऑफर के तहत 20% की भारी छूट दी जा रही है

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 12:44 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC discounts on Train package: IRCTC का बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन पैकेज अभी काफी चर्चा में है

IRCTC discounts on Train package: देश की अग्रणी पर्यटन कंपनी IRCTC अपनी फ्लैगशिप सेवा 'बुद्धिस्ट सर्किट स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए पर्यटकों को आध्यात्मिकता, विरासत और लग्जरी का बेजोड़ अनुभव करा रही है। इस यात्रा को और भी सुलभ बनाने के लिए अब एक विशेष प्रमोशनल ऑफर के तहत 20% की भारी छूट दी जा रही है।

कितने दिनों की होगी ट्रिप और क्या है रूट?

यह पूरी यात्रा 7 रात और 8 दिनों की है। ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होती है। इस आध्यात्मिक सफर में आप गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े उन प्रमुख स्थलों के दर्शन करेंगे जो दुनिया भर में पूजनीय हैं:-


बोधगया: जहां बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ।

नालंदा और राजगीर: प्राचीन शिक्षा का केंद्र और ऐतिहासिक स्थल।

वाराणसी और सारनाथ: जहां बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया।

लुंबिनी (नेपाल): भगवान बुद्ध का जन्मस्थान।

कुशीनगर: जहां उन्होंने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया।

श्रावस्ती: जहां उन्होंने अपने जीवन का काफी समय बिताया।

आगरा: इस आध्यात्मिक यात्रा का समापन दुनिया के सात अजूबों में शामिल 'ताजमहल' के दीदार के साथ होता है।

पैकेज की नई कीमत और डिस्काउंट

IRCTC ने इस लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत पैकेज की कीमतों में कटौती की है:-

डिस्काउंट: पैकेज पर सीधे 20% की छूट मिल रही है।

शुरुआती कीमत: छूट के बाद, ट्विन शेयरिंग (दो लोगों के एक साथ रहने) के आधार पर इस यात्रा का खर्च 76905 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।

ट्रेन में घर जैसी सुख-सुविधा

यह फुल एसी लग्जरी ट्रेन है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस 12 LHB कोच लगे हैं। यात्री दो श्रेणियों में बुकिंग करा सकते हैं:-

AC फर्स्ट क्लास (AC-I): इसमें केबिन और कूपे की सुविधा है। प्राइवेसी के साथ-साथ हर रूम में व्यक्तिगत लॉकर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

AC टू टीयर (AC-II): इन कोचों को विशेष रूप से रीडिजाइन किया गया है ताकि यात्रियों को बैठने और सोने के लिए अधिक जगह और आराम मिल सके।

शानदार डाइनिंग और खान-पान

इस शाही ट्रेन में दो डाइनिंग कार (भोजनालय) हैं, जिनमें एक साथ 64 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। ट्रेन में ही एक अत्याधुनिक किचन है, जहां इंटरनेशनल और लोकल व्यंजनों की पूरी रेंज मौजूद है. यानी पर्यटकों के हर स्वाद का ख्याल रखा गया है. अगर आप शांति और आध्यात्मिकता की तलाश में हैं और भारतीय विरासत को करीब से देखना चाहते हैं, तो IRCTC का यह डिस्काउंट ऑफर आपके लिए बेहतरीन मौका है।

ये भी पढ़ें- Ganga Expressway impact: 28 अप्रैल को यूपी को मिल रहा नया 'गंगा एक्सप्रेसवे', इन 12 जिलों की इकॉनमी अब दौड़ेगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।