IRCTC Sri Lanka Tour Package: क्या आप भी श्रीराम से जुड़ी पवित्र जगहों को घूमना चाहते हैं। साथ ही श्रीलंका के बीच, मंदिर और प्रकृतिक सुंदरता को देखना चाहते हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। IRCTC श्रीलंका का 7 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। यह टूर पैकेज 16 जून 2025 से 22 जून 2025 तक का है। सात दिन क टूर पैकेज में फ्लाइट, फूड, होटल और लोकल घूमना सब शामिल है।
