Get App

Japan: जापान में नहीं देना होगा डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया! आज ही बनाएं यहां घूमने का प्लान

जापान में हर साल लाखों टूरिस्ट्स घूमने के लिए आते हैं। जापान एयरलाइंस ने इंटरनेशनल टूरिस्ट्स को आकर्षित करने के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत जापान में फ्री डोमेस्टिक फ्लाइट दी जा रही है। जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 6:15 PM
Japan: जापान में नहीं देना होगा डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया! आज ही बनाएं यहां घूमने का प्लान
अगर आप इस खूबसूरत देश में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है (Photo: Canva)

जापान अपनी खूबसूरती और संस्कृति के लिए दुनियाभर में फेमस है। इसकी खूबसूरती और खासियतें देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं। घूमने के शौकीनों के लिए जापान किसी सपने से कम नहीं है। यहां तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन के साथ-साथ नेचर का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलता है। अगर आप इस खूबसूरत देश में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जापान एयरलाइंस ने इंटरनेशनल टूरिस्ट्स को आकर्षित करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इन योजना के तहत कुछ देश के टूरिस्ट्स फ्री डोमेस्टिक फ्लाइट दी जाएगी। इस योजना का लाभ भारतीय भी ऊठा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में

फ्री में ले सकते हैं डोमेस्टिक फ्लाइट

रिपोट्स के मुताबिक, जापान एयरलाइंस ने इंटरनेशनल टूरिस्ट्स के लिए एक खास प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत जापान में फ्री डोमेस्टिक फ्लाइट दी जा रही है। इसका मकसद उन जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा देना है, जो ज्यादा मशहूर नहीं हैं। यह ऑफर तब लागू होता है जब आप जापान के लिए JAL की इंटरनेशनल फ्लाइट बुक करते हैं और उसी रिजर्वेशन में डोमेस्टिक लेग भी शामिल करते हैं। जापान पहुंचने के बाद आप साप्पोरो, फुकुओका या ओकिनावा जैसे दूसरे शहरों के लिए बिना अलग टिकट खरीदे उड़ान भर सकते हैं। हालांकि, आपको टैक्स और एयरपोर्ट फीस अलग से चुकानी होगी।

क्या है इसके नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें