Get App

श्रीनगर से सिर्फ 50km दूर युसमर्ग की ये ट्रिप वैल्यू फॉर मनी! बजट फ्रेंडली अकोमडेशन और अब तो वंदेभारत ट्रेन का भी विकल्प

Budget Kashmir Trip: कश्मीर की वादियों में गुलमर्ग और पहलगाम जैसी मशहूर जगहों के बीच एक ऐसा अनछुआ कोना भी है, जिसे Meadows of Jesus कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं युसमर्ग की। युसमर्ग जो अपने हरे-भरे मैदानों, घने देवदार के जंगलों और दूध गंगा नदी की कल-कल के संगीत के लिए मशहूर है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2026 पर 9:11 PM
श्रीनगर से सिर्फ 50km दूर युसमर्ग की ये ट्रिप वैल्यू फॉर मनी! बजट फ्रेंडली अकोमडेशन और अब तो वंदेभारत ट्रेन का भी विकल्प
श्रीनगर से सिर्फ 50km दूर युसमर्ग की ये ट्रिप वैल्यू फॉर मनी!

स्कूलों में समर वकेशन यानी गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में काफी लोग परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पर्फेक्ट लोकेशन की तलाश में जुटे होंगे। सबकी कोशिश यही है कि कैसे एक बजट फ्रेंडली लोकेशन की तलाश की जाए। अगर हम आपसे कहें कि ये लोकेशन कश्मीर की वादियों में ही है, तो आपकी खुशी का तो ठिकाना नहीं रहेगा!  आखिर हो क्यों न, कश्मीर कौन नहीं जाना चाहता।

हम आपको बता दें कि कश्मीर की वादियों में गुलमर्ग और पहलगाम जैसी मशहूर जगहों के बीच एक ऐसा अनछुआ कोना भी है, जिसे Meadows of Jesus कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं युसमर्ग की। युसमर्ग जो अपने हरे-भरे मैदानों, घने देवदार के जंगलों और दूध गंगा नदी की कल-कल के संगीत के लिए मशहूर है। अगर आप कम भीड़-भाड़ और कम खर्च में कश्मीर का असली सुकून देखना चाहते हैं, तो युसमर्ग एक बेहतर विकल्प बन सकता है।

श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का विकल्प मिलने से अब ये सफर हुआ और भी शानदार

2 मई से कश्मीर की यात्रा करने वालों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार है। अब आप जम्मू तवी से सीधे श्रीनगर तक का सफर वंदे भारत के जरिए मात्र 5 घंटे में तय कर सकते हैं। जम्मू से सुबह 6:20 पर चलकर यह ट्रेन 11:10 बजे तक श्रीनगर पहुंचा देती है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि ऊबड़-खाबड़ रास्तों और लैंडस्लाइड की चिंता किए बिना आप श्रीनगर पहुंच सकते हैं। यहां से युसमर्ग बस एक छोटी सी ड्राइव की दूरी पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें