Kashmir Travel Places: भारत के बड़े हिस्सों में इस वक्त प्रचंड गर्मी और जानलेवा लू का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में तापमान के बहुत ज्यादा होने की चेतावनी दी है। 21 मई को जारी अपनी प्रेस रिलीज में IMD ने कहा कि इस हफ्ते के दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य भारत और पूर्वी भारत में लू से लेकर भीषण हीटवेव की स्थिति बनी रहने की आशंका है। उत्तर प्रदेश के बांदा में 48°C तापमान दर्ज किया गया है।
