वियतनाम और थाइलैंड से भी सस्ता है साउथ एशिया का ये देश, यहां घूमना के लिए बस खर्च करने पड़ते हैं इतने रुपए

रिपोर्ट के मुताबिक, लाओस साउथ-ईस्ट एशिया में सबसे सस्ता टुरिस्ट प्लेस है। यहां पर एक दिन का खर्च करीब £12 (लगभग ₹1,414) होता है। इस कम बजट में रहने की जगह, खाना-पीना और यात्रा की सुविधा शामिल होती है। यहां की नदियां, पहाड़, झरने और असली सांस्कृतिक अनुभव खास पसंद किए जाते हैं

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement
लाओस में घूमने का खर्च हर जगह बहुत कम है

भारतीय टुरिस्टों के लिए साउथ-ईस्ट एशिया सस्ती और अच्छी छुट्टियां मनाने का सबसे बेहतरीन जगह माना जाता है। ये देश अपने कम खर्च में अपने खास कल्चरल एक्सपीरियंस के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया और इंडोनेशिया जैसे देशों को सस्ता और किफायती ऑप्शन माना जाता हैं। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में लाओस को सबसे सस्ता और बजट-फ्रेंडली देश बताया गया है। यहां पर आप आराम से कम खर्च में आप आराम से घूम सकते हैं।

टाइम आउट मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लाओस साउथ-ईस्ट एशिया में सबसे सस्ता टुरिस्ट प्लेस है। यहां पर एक दिन का खर्च करीब £12 (लगभग ₹1,414) होता है। इस कम बजट में रहने की जगह, खाना-पीना और यात्रा की सुविधा शामिल होती है।

सबसे सस्ता देश लायोस


ट्रैवल एंड टूर वर्ल्ड की एक वैश्विक रैंकिंग और कनाडा की हेलोसेफ कंपनी के रिसर्च से मिली जानकारी के मुताबिक, लाओस को 2025 में यात्रा के लिए दुनिया का सबसे सस्ता देश माना गया है। इसका मतलब है कि लाओस में घूमना बहुत ही किफायती और बजट में आसान है। वियनतियाने टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही में विदेशी पर्यटक 11% बढ़कर 1.2 मिलियन हुए, जिससे 426 मिलियन डॉलर की आय हुई, जबकि स्थानीय पर्यटन दोगुना बढ़ा।

कितने में आएगा एक दिन का खर्च

लाओस में घूमने का खर्च हर जगह बहुत कम है। लुआंग प्रबांग जैसे फेमस शहरों में हॉस्टल में रुकने के लिए रात का किराया करीब £3 (₹353) से शुरू होता है, जबकि वांग विएंग में इससे भी सस्ते हॉस्टल मिल जाते हैं, जहां पर आपको एक रात के लिए लगभग £1.50 (₹176) किराया देना होगा। यहां का स्ट्रीट फूड भी बहुत किफायती है, जैसे ग्रिल्ड पोर्क और स्टिकी राइस की प्लेट £1 (₹117) से कम में मिल जाती है। लाओस के लोकप्रिय दर्शनीय स्थानों में जाने का खर्च भी बहुत कम है। कुआंग सी जलप्रपात और भालू संरक्षण केंद्र का टिकट सिर्फ £2.30 (₹270) है, जिससे यहां के खूबसूरत और सांस्कृतिक स्थल आसानी से देखे जा सकते हैं।

लाओस में लोकल ट्रांसपोर्ट भी सफर किफायती है। शहरों के बीच बस या मिनीवैन का किराया £4.50 (₹529) से कम, मोटरसाइकिल एक दिन के लिए £4.70 (₹553) में और लाओस-चीन रेलवे से वियनतियाने से वांग विएंग की यात्रा लगभग £6 (₹706) में हो जाती है। लाओस दक्षिण-पूर्व एशिया के भीड़-भाड़ वाले स्थलों से अलग, शांत और प्राकृतिक जगह है। यहां की नदियां, पहाड़, झरने और असली सांस्कृतिक अनुभव खास पसंद किए जाते हैं।

वियतनाम में कितना है खर्च

वियतनाम और कंबोडिया में एक दिन का यात्रा खर्च लगभग £15 (₹1,768) होता है, जबकि मलेशिया और इंडोनेशिया में यह थोड़ा ज्यादा, करीब £19 (₹2,239) तक पहुंच जाता है। इसके मुकाबले लाओस में रोजाना का खर्च सिर्फ £12 है, जो इसे सबसे किफायती बनाता है। थाईलैंड, जो बजट ट्रैवल के लिए मशहूर है, वहां खर्च करीब £24 (₹2,829) तक होता है, इसलिए लाओस का विकल्प और भी सस्ता और बढ़िया माना जाता है।

इस वीकेंड छुट्टियों का बना रहे लंबा प्लान तो बंगाल की ये जगहें हैं आपके लिए बेस्ट, आध्यात्म के साथ मिलेगा सुकून

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।