Get App

Nepal Train: पैसेंजर ट्रेन से भी जा सकते हैं नेपाल और किराया सिर्फ 44 रुपये! जानिए इस खास ट्रेन का रूट और स्टॉपेज

Nepal Train: अगर आप नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं तो प्लेन नहीं बल्कि पैसेंजर ट्रेन से भी जा सकते हैं। इतना ही नहीं किराया सिर्फ 44 रुपये है। ट्रेन से कुछ ही घंटे में आप नेपाल पहुंचकर वहां की धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं। जयनगर–जनकपुर–कुर्था रूट्स एक ऐतिहासिक सीमा-पार रेल इंफ्रास्ट्रक्चर है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 21, 2026 पर 4:33 PM
Nepal Train: पैसेंजर ट्रेन से भी जा सकते हैं नेपाल और किराया सिर्फ 44 रुपये! जानिए इस खास ट्रेन का रूट और स्टॉपेज
Nepal Train: अगर आप नेपाल घूमने का मन बना रहे हैं तो यह राइट समय है

Nepal Train: अगर आप कम पैसे में विदेश की यात्रा करने का सपना देख रहे हैं, तो नेपाल आपके लिए एक बेहतरीन पड़ोसी देश हो सकता है। यहां आप प्लेन नहीं बल्कि पैसेंजर ट्रेन से भी जा सकते हैं। इतना ही नहीं किराया सिर्फ 44 रुपये है। ट्रेन से कुछ ही घंटे में आप नेपाल पहुंचकर वहां की धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं। जयनगर–जनकपुर–कुर्था रूट्स एक ऐतिहासिक सीमा-पार रेल इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसका संचालन नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाता है।

यह ट्रेन आधिकारिक तौर पर नेपाल का पहला ब्रॉड-गेज यात्री रेल नेटवर्क है, जो तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए भारत एवं नेपाल के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है। अगर नेपाल घूमना लंबे समय से आपकी बकेट लिस्ट में शामिल रहा है, तो यह उसे पूरा करने का सबसे आसान तरीकों में से एक हो सकता है।

ट्रेन की बड़ी बातें

आधुनिक 1600 HP डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (DEMU) रैक की आपूर्ति भारत के कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन द्वारा की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें