New Year Travel Trend: नया साल आने में कुछ ही हफ्ते बचे हैं, और लोग घूमने की तैयारी में लग गए हैं। कोई विदेश जा रहा है, तो कोई पहाड़ और बीच पर नया साल मनाना चाहता है। फ्लाइट से लेकर होटल और बस तक, हर जगह बुकिंग जोरों-शोरों से हो रही है।दिसंबर की छुट्टियों के लिए ट्रैवल का क्रेज चरम पर है। सबसे ज्यादा बुकिंग वियतनाम-जापान जैसे विदेशी ठिकानों और मुन्नार-कोच्चि जैसे देसी शहरों के लिए हो रही है।
Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार भारतीय यात्री पहले से कहीं ज्यादा प्लान बनाकर घूमने निकल रहे हैं। विदेश और देश, दोनों जगहों के लिए बुकिंग में जबरदस्त बढ़त देखने को मिल रही है।
विदेश यात्रा में हनोई बना सबकी पहली पसंद
इस बार लोगों का मन थाईलैंड से थोड़ा आगे बढ़कर वियतनाम और जापान की तरफ भी जा रहा है। Cleartrip के आंकड़े बताते हैं कि हनोई की फ्लाइट बुकिंग में 44.6% की बढ़त हुई है, जबकि फु क्वोक में 33.2%, टोक्यो में 22.2%, हांगकांग में 14.1% और कोलंबो में 9.7% की बढ़त दर्ज की गई है। थाईलैंड अब भी नंबर-1 है, लेकिन कोलंबो ने दुबई और फुकेत को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
देश में कोच्चि और मुन्नार छाए
घरेलू होटल बुकिंग में इस बार कोच्चि ने सबको पीछे छोड़ दिया है, जहां बुकिंग में 169% की बढ़त हुई है। इसके बाद मुंबई में 110.6%, वाराणसी में 94.1%, दिल्ली में 90.8% और पुरी में 90.3% की बढ़त दर्ज की गई है।
पहाड़ और बीच पर टूट पड़े लोग
मतलब साफ है, लोग अब बड़े शहरों से हटकर शांत और खूबसूरत जगहों पर छुट्टियां बिताना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
Gen Z और सोलो ट्रैवल का जलवा
इस बार घूमने में युवा सबसे आगे हैं। फ्लाइट बुकिंग में 15 से 34 साल के लोगों की हिस्सेदारी 57.6% रही। अकेले घूमने वालों का भी ट्रेंड बढ़ा है। सोलो फ्लाइट बुकिंग 63.3% हो गई है। अकेले सफर करने वाली महिलाओं की हिस्सेदारी 22.6% पहुंच गई, और उनकी सोलो बस बुकिंग में 162% का उछाल आया है।
बस बुकिंग में जबरदस्त उछाल
बस बुकिंग में सालाना 159.7% की बढ़त दर्ज हुई। सबसे ज्यादा मांग वाले रूट:
बजट में घूमना है सबकी पहली पसंद
Skyscanner के मुताबिक, अक्टूबर में दिसंबर यात्रा के लिए फ्लाइट सर्च में एक हफ्ते में 150% से ज्यादा की उछाल हुई। भारत से फ्लाइट सर्च 22% बढ़ा।
Cleartrip के अनुसार, 20 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच होटल बुकिंग 77.8% बढ़ी। इसमें बजट होटलों की बुकिंग में सबसे ज्यादा 112.6% का उछाल आया है। इससे साफ है कि लोग बजट में रहकर घूमना चाहते हैं, ताकि घूमने का मजा भी मिल जाए और जेब पर ज्यादा बोझ भी न पड़े।
इस नए साल पर कुछ अलग घूमना चाहते हैं लोग
कुल मिलाकर इस बार लोगों का घूमने का अंदाज ही बदल गया है। कोई हनोई-टोक्यो की सैर पर निकल रहा है, तो कोई मुन्नार-मसूरी की वादियों में नया साल मनाने की तैयारी कर रहा है। इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ा हाथ युवाओं और अकेले घूमने वालों का है।