इस वीकेंड इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, दिल्ली-एनसीआर से हैं बस इतने किलोमीटर दूर

अगर आप इस वीकेंड घूमने का सोच रहे हैं तो नोएडा से ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। अक्सर लोग थकान मिटाने के लिए हिल स्टेशन जाना चाहते हैं, लेकिन बरसात में पहाड़ों की यात्रा से बचते हैं। ऐसे में नोएडा से 150 किलोमीटर के अंदर ही कई बेहतरीन जगहें हैं, जहां आप घूमने का मजा ले सकते हैं

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 7:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस वीकेंड के नोएडा के पास इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

अगर आप इस वीकेंड कही बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है। नोएडा से अक्सर वीकेंड पर काम की थकान मिटाने के लिए लोग हिल स्टेशन जाने का सोचते हैं। लेकिन इस समय बारिश की वजह से कई लोग पहाड़ों की यात्रा से बचते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नोएडा के पास ही में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप इस वीकेंड घूम सकते हैं। नोएडा से 150 किलोमीटर के अंदर ही परिवार संग घूमने और आराम करने के लिए कई बेहतरीन वीकेंड डेस्टिनेशन मौजूद हैं। यहां आप आराम से दो दिन में घूम कर वापस आ सकते हैं।

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी नोएडा से करीब 14 किलोमीटर दूर यमुना नदी के किनारे स्थित है। यहां की हरियाली और शांत माहौल इसे खास बनाते हैं। ये जगह 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियों का घर है, जिनमें प्रवासी फ्लेमिंगो और गुल भी शामिल हैं। इस वीकेंड आप यहां पर यात्रा कर सकते हैं।


मथुरा

नोएडा से लगभग 100 किलोमीटर दूर मथुरा स्थित है, जिसे भगवान कृष्ण की जन्मभूमि माना जाता है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालुओं दर्शन करने के लिए आते हैं। मथुरा के घाट और मंदिर आपके वीकेंड को और भी आध्यात्मिक बना देते हैं। वहीं पास में स्थित वृंदावन भी कृष्ण भक्तों के लिए बेहद खास है। यहां आप बांके बिहारी मंदिर और इस्कॉन जैसे प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं।

भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी

नोएडा से करीब 150 किलोमीटर दूर भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी एक बेहतरीन वीकेंड डेस्टिनेशन है। ये यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रवासी पक्षियों, खासकर साइबेरियाई सारस के लिए फेमस है। हरियाली और शांत वातावरण से भरा यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और रोज़मर्रा की भागदौड़ से राहत चाहने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

दमदमा झील

हरियाणा की दमदमा झील लगभग 3,000 एकड़ में फैली हुई है और यह इस क्षेत्र की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। नोएडा से आने वाले टूरिस्टों के लिए ये जगह आराम और रोमांच दोनों का एक्सपीरिएंस कराती है। यहां बोटिंग, कयाकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी मजेदार एक्टिविटी की जा सकती हैं। यह स्थान बिना हिल स्टेशन जाए ही पहाड़ जैसा सुकून और एडवेंचर देता है।

आगरा

आगरा घूमने वालों के लिए ताजमहल सबसे अच्छी खबर है, जो हर साल देश और दुनिया से हजारों पर्यटकों को खींच लाता है। यहां आप ताजमहल के साथ-साथ भव्य आगरा किला भी देख सकते हैं। इसके अलावा, आगरा की मशहूर मुगलई डिशेज का स्वाद आपकी यात्रा को और खास बना देगा।

स्टूडेंट वीजा पॉलिसी बदलने की तैयारी में ट्रंप, जानें भारतीय छात्रों के लिए इन सख्त वीजा नियमों का कितना पड़ेगा असर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।