Long Weekend 2025: दशहरा और दिवाली पर पड़ रहा है लॉन्ग वीकेंड, इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

Long Weekend 2025: अक्टूबर के महीने में कई त्योहार आने वाले हैं। इस दौरान दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार आते हैं, जिनकी वजह से कई लंबे वीकेंड मिलते हैं। ऐसे में इस लॉन्ग वीकेंड में आप देश या विदेश घूमने का प्लान बना सकते हैं

अपडेटेड Sep 18, 2025 पर 5:48 PM
अक्टूबर के महीने में आप लॉन्ग वीकेंड पर देश और विदेश के कई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं (Photo: Canva)

Long Weekend 2025: अगर आप घूमने के शौकिन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर के महीने में आपको कई लॉन्ग वीकेंड मिलने वाले हैं, क्योंकि अक्टूबर का महीना त्यौहारों का महीना है। इस दौरान दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगें। इस दौरान आप बिना ज्यादा छुट्टी लिए आसानी से लंबे वीकेंड के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। अक्टूबर के महीने में देश में अगल की रौनक दिखाई देती है। खासकर उत्तर भारत में त्यौहारो का ये महीना काफी खास होता है। वहीं अक्टूबर के महीने में आप लॉन्ग वीकेंड पर देश और विदेश के कई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में

पहला लॉन्ग वीकेंड: 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर

  • 1 अक्टूबर, बुधवार: महा नवमी
  • 2 अक्टूबर, गुरुवार: दशहरा, महात्मा गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर, शुक्रवार: छुट्टी लें
  • 4 अक्टूबर, शनिवार
  • 5 अक्टूबर, रविवार

कोलकाता


सितंबर के लास्ट में नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और इस समय कोलकाता की रौनक देखने लायक होती है। कोलकाता शहर में नवरात्रि का जश्न देखने लायक होता है। दुर्गा पूजा के दौरान यहां सजाए गए भव्य पंडाल, खूबसूरत मूर्तियां और दिन-रात चलने वाला सेलिब्रेशन वाला माहौल हर किसी को अपनी और अट्रैक्ट करता है। अक्टूबर में आप कोलकाता के साल्ट लेक, कुमारतुली और पार्क स्ट्रीट जैसे इलाकों में जाकर दुर्गा पूजा का खास माहौल देख सकते हैं। यहां पंडालों के साथ-साथ भोग और स्ट्रीट फूड की खुशबू माहौल को और मजेदार बना देती है। दशहरे के दिन पूरा शहर दुर्गा विसर्जन के लिए घाटों की ओर जाता है, जो बेहद खूबसूरत नजारा होता है।

दुबई

अक्टुबर के महीने में अगर आप किसी देश के बाहर किसी देश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस लॉन्ग वीकेंड पर आप दुबई घूम सकते हैं। अक्टूबर के महीने में ये जगह घूमने के लिए काफी शानदार लगते हैं। अक्टुबर के महीने में आप रेगिस्तान सफारी, दुबई क्रीक पर क्रूज का मजा ले सकते हैं और त्योहारों की भीड़ से पहले आराम से शॉपिंग कर सकते हैं। फ्लाइट से भारत से दुबई जानें में सिर्फ चार घंटे का समय लगता है।

दूसरा लॉन्ग वीकेंड : 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर

  • 18 अक्टूबर, शनिवार
  • 19 अक्टूबर, रविवार
  • 20 अक्टूबर, सोमवार: दिवाली
  • 23 अक्टूबर, गुरुवार: भाई दूज
  • 24 अक्टूबर, शुक्रवार: छुट्टी लें
  • 25 अक्टूबर, शनिवार
  • 26 अक्टूबर, रविवार

जयपुर 

दिवाली के समय में राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर की रौनक अलग ही नजर आती है। ऐसे तो हर महीने यहां पर भारी टूरिस्ट आते हैं, दिवाली के मौके पर यहां के किले, महल और बाज़ार रोशनी से जगमगा उठते हैं और पूरा शहर उत्सव जैसा माहौल बना देता है। यहां पर आप आमेर किला और सिटी पैलेस जैसी कई जगहों पर घूम सकते हैं।

बाली

अगर आप दिवाली के लॉन्ग वीकेंड में देश के बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप इंडोनेशिया के बाली घूम सकते हैं। बीच के किनारे की छुट्टियों का आनंद लेना हो तो बाली एक शानदार ऑप्शन है। यहां आप उबुद में वेलनेस रिट्रीट, सेमिन्याक के खूबसूरत बीच पर सर्फिंग और तनाह लोट मंदिर में सनसेट का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। अक्टूबर ऑफ-सीजन होने के कारण यहां भीड़ कम होती है और अच्छे ट्रैवल डील्स मिल जाते हैं। दिवाली के समय बाली का माहौल और खास हो जाता है, क्योंकि यहाँ बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं और त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं।

Solo Trip Destinations: सोलो ट्रिप्स के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, महिलाएं अकेले भी कर सकती हैं एक्सप्लोर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।