Credit Cards

Solo Trip Destinations: सोलो ट्रिप्स के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, महिलाएं अकेले भी कर सकती हैं एक्सप्लोर

Solo Trip Destinations: सोलो ट्रैवल के लिए भारत में मुंबई, सिक्किम का गंगटोक,उत्तराखंड का लैंसडाउन और केरल का मुन्नार महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। ये जगहें सुंदर प्राकृतिक दृश्य, मजबूत सुरक्षा और स्वागत करने वाले स्थानीय लोगों के कारण अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए आदर्श हैं।

अपडेटेड Sep 13, 2025 पर 11:02 PM
Story continues below Advertisement

आजकल सोलो ट्रैवल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, खासकर महिलाओं में। हालांकि अकेले यात्रा करने की योजना बनाते समय महिलाएं सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं। लेकिन भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है, जहां वे बिना किसी डर के अकेले आराम से घूम सकती हैं और अपने सफर का आनंद उठा सकती हैं।

नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वीमेन सेफ्टी (NARI) 2025 की रिपोर्ट में महिलाओं के लिए कुछ खास शहरों को सबसे सुरक्षित घोषित किया गया है। इन शहरों और हिल स्टेशन की खूबसूरती, सांस्कृतिक समृद्धि के साथ-साथ वहां की पुलिस व्यवस्था भी महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराती है।

मुंबई शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित गिनाया जाता है। यहां की पुलिस व्यवस्था, हेल्पलाइन सुविधाएं और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था इतनी मजबूत है कि महिलाएं रात में भी अकेले घूम सकती हैं। जुहू बीच, गेटवे ऑफ इंडिया, सिद्धिविनायक मंदिर जैसे लोकप्रिय स्थलों पर महिलाएं दिन-रात आना-जाना कर सकती हैं।


सिक्किम के गंगटोक को भी महिलाओं के लिए एक शांत और सुरक्षित गंतव्य माना जाता है। यहां का शांत माहौल, दोस्ताना स्थानीय लोग और हिमालय की मनोरम वादियां महिलाओं को खूब आकर्षित करती हैं। ट्रैकिंग और प्रकृति के करीब होने का अनुभव यहां खास है।

विशाखापट्टनम भी महिलाओं के लिए एक लोकप्रिय और सुरक्षित विकल्प के रूप में उभरा है। यहां के बीच, पोर्ट और ऐतिहासिक स्थल यात्रियों का ध्यान खींचते हैं। हालांकि रात में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होती है।

उत्तराखंड के हिल स्टेशन लैंसडाउन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय सेना संभालती है, जो इसे महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित बनाती है। यहां के खूबसूरत पहाड़, झरने और हरी-भरी वादियां प्राकृतिक प्रेमियों के बीच खास पसंदीदा हैं।

मुन्नार को भारत का सबसे सुरक्षित हिल स्टेशन माना जाता है। हरे-भरे चाय के बागान, शांति और स्वच्छ वातावरण इसे महिलाओं के लिए आदर्श ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां आराम से अकेला सफर किया जा सकता है।

सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने सफर की टिप्स और सुरक्षा उपायों का ध्यान रखें। अच्छी बात यह है कि भारत में ऐसे कई स्थान हैं जहां महिला यात्री आराम से अपनी यात्रा का आनंद ले सकती हैं, न कि सिर्फ यात्रा बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का अनुभव भी कर सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।