Credit Cards

Travel: इन सात देशों में बिना वीजा के झंझट के घूम सकते हैं भारतीय, होगा जन्नत सा एहसास

Travel: भारतीय पासपोर्ट होल्डर कई खूबसूरत देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इनमें मालदीव, भूटान, नेपाल और कैरिबियन जैसे देश शामिल हैं, जहां प्रकृति, संस्कृति और रोमांच का शानदार एक्सपीरिएंस मिलता है

अपडेटेड Sep 26, 2025 पर 5:14 PM
Story continues below Advertisement
ये जगह अपनी खूबसरती और शानदार लोकेशन के लिए जाने जाते हैं

अगर आप देश के बाहर कई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन देशों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। भारतीय पासपोर्ट होल्डर को इन देशों में जाने के लिए वीजा की भी जरूरत नहीं होगी। इस लिस्ट में कई देशों के नाम शामिल है, जो अपनी खूबसरती और शानदार लोकेशन के लिए जाने जाते हैं। इन जगहों पर आपको प्रकृति, संस्कृति और रोमांच का शानदार मेल देखने को मिलेगा। भारतीय नागरिक मालदीव के लग्जरी रिसॉर्ट्स, भूटान के पहाड़ों पर बने मठ, नेपाल के हिमालयी ट्रेक और कैरिबियन का नीला समंदर घूम सकते हैं।

किसी भी देश में यात्रा करने से पहले भारतीय पासपोर्ट होल्डर को ये पता कर लेना चाहिए कि वे इन वीजा-फ्री देशों में कितने दिनों तक रह सकते हैं। हर देश की अपनी अलग समय सीमा होती है, कहीं पर आप 30 दिन तो कहीं पर 90 दिन तक रुक सकते हैं। इसलिए यात्रा से पहले अवधि जानकर ही जगह चुनें।

मालदीव


मालदीव हिंद महासागर का खूबसूरत देश है, जिसमें 1,000 से ज्यादा द्वीप हैं। मालदीव में 90 दिन तक वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। यहां हनीमून कपल्स साफ नीली लैगून और मूंगे की चट्टानों का आनंद ले सकते हैं। आप यहां पर परिवार के साथ शांत समुद्र तटों पर आरामदायक माहौल में समय बिता सकते हैं। हर रिसॉर्ट अपने पर्सनल आईलैंड पर बना होता है, जिससे पूरी प्राइवेसी मिलती है। मालदीव में घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल तक का होता है और ऑल-इनक्लूसिव पैकेज लेना सबसे किफायती रहता है।

माइक्रोनेशिया

माइक्रोनेशिया 600 से ज्यादा आईलैंड का समूह है, जो डाइविंग और इतिहास प्रेमियों के लिए खास है। यहां पर आप चुउक लैगून में द्वितीय विश्व युद्ध के जहाजों के अवशेष देख सकते हैं। माइक्रोनेशिया में भी भारतीय बिना वीजा के 30 दिन तक आराम से रह सकते हैं। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर का होता है और कम कनेक्टिविटी के कारण उड़ानें व होटल पहले से बुक करना सही रहता है।

भूटान

भारत का पड़ोसी देश भूटान अपने पहाड़ों की ठंडी हवा और गहरी संस्कृति के लिए जाना जाता है। भूटान में भारतीयों को जाने के लिए सिर्फ परमिट की जरूरत होती है। पारो का टाइगर्स नेस्ट मठ रोमांच और शांति दोनों का अहसास कराता है। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई और सितंबर से नवंबर है। भारतीय यात्री सड़क से फुएंत्शोलिंग होकर या हवाई मार्ग से सीधे पारो पहुंच सकते हैं।

नेपाल

भारत के पड़ोस में बसा नेपाल में रोमांच और शांति का सुंदर मेल देखने को मिलता है। अन्नपूर्णा की चोटियां ट्रेकिंग लवर्स को आकर्षित करती हैं, पशुपतिनाथ मंदिर और पोखरा की झील किनारे काफी सुकून मिलता है। भारतीयों के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं, सिर्फ वोटर आईडी काफी है। घूमने का सही समय अक्टूबर से दिसंबर है।

नियू

नियू छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत देश है। यहां चूना पत्थर की गुफाएं, प्रवाल भित्तियां और हंपबैक व्हेल के साथ स्विमिंग के एक्सपीरिएंस को और खास बनाता है। नियू में भारतीय बिना वीजा के 30 दिन तक आराम से रह सकते हैं। न्यूजीलैंड से उड़ानों के जरिए पहुंचा जाने वाला यह द्वीप शांत और भीड़-भाड़ से दूर है। यहां पर घूमने का सही समय मई से अक्टूबर है और इसे आराम से देखने के लिए स्कूटर किराए पर लेना बेहतर होता है।

डोमिनिका

डोमिनिका को 'नेचर आइलैंड' कहलाता है क्योंकि यहां हरे-भरे वर्षावन, ज्वालामुखी चोटियां, गर्म झरने और ट्राफलगर फॉल्स जैसे खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं। डोमिनिका में 6 महीने तक वीजा-फ्री ठहराव मिलता है। रोमांच और नेचर लवर्स के लिए ये बेहतरीन जगह है। यहां पर घूमने का सही समय दिसंबर से अप्रैल है।

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस सुकून भरी छुट्टियों के लिए बेहतरीन जगह है। यहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं, साफ नीले पानी में स्नॉर्कलिंग कर सकते हैं और परिवार द्वारा चलाए जाने वाले गेस्टहाउस में ठहरकर असली स्थानीय अनुभव पा सकते हैं। सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में भारतीय बिना वीजा के 30 दिन तक आराम से रह सकते हैं। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से अप्रैल माना जाता है, जब मौसम नौकायन और समुद्र तट की सैर के लिए बिल्कुल सही होता है।

दुनिया के 10 शानदार इंजीनियरिंग चमत्कार, जिन्हें देख आंखों पर नहीं होगा यकीन, लिस्ट में भारत भी शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।