Honeymoon Destinations: भारत में अब शादी का मौसम शुरू हो गया है। शादी के बाद हर जोड़े के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि हनीमून कहां जाएं। अगर आप शादी के बाद विदेश में हनीमून के लिए जाना चाहते हैं तो ये जगहें आपके लिए बेस्ट होगी। इन जगहों पर अपको अपने पार्टनर के साथ सुकून और यादगार लम्हे बिताने का मौका मिलेगा। ये जगहें आपके हनीमून को और खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में
बाली, इंडोनेशिया हनीमून मनाने के लिए एक खूबसूरत और रोमांटिक जगह है। यहां के सुंदर बीच, हरियाली और स्थानीय संस्कृति इसे खास बनाते हैं। कपल्स समुद्र किनारे कैंडललाइट डिनर का आनंद ले सकते हैं या उबुद के शांत विला में सुकून भरे पल बिता सकते हैं। यहां आप दिन में कपल्स झरनों और धान के खेतों की सैर कर सकते हैं, जबकि शाम को कंग्गू के बीच पर आराम कर सकते हैं। अपनी खूबसूरती और सादगी के साथ बाली एक किफायती और यादगार हनीमून डेस्टिनेशन है।
जो कपल्स कुछ नया और अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए उज्बेकिस्तान एक शानदार हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें, कलरफुल मार्केट और खूबसूरत आर्किटेक्चर इसे खास बनाते हैं। समरकंद की नीली गलियों में टहलना, ताशकंद की आधुनिक और पुरानी झलक देखना और रेशम व मसालों के बाजारों में घूमना एक खास रोमांटिक एहसास देता है। ये जगह संस्कृति और खूबसूरती का ऐसा मेल है जो हर कपल को पसंद आएगा।
थाईलैंड हनीमून के लिए एक खूबसूरत और सस्ती जगह है। यहां के साफ-सुथरे बीच, कलरफुर बाजार, किफायती स्पा और लोगों की गर्मजोशी इसे खास बनाते हैं। कपल्स क्राबी या कोह लांता जैसे शांत आइलैंड पर घूम सकते हैं। शाम को स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड या थाई मसाज का मजा ले सकते हैं। अगर भीड़भाड़ और महंगी जगहों से बचा जाए, तो थाईलैंड एक परफेक्ट बजट-फ्रेंडली और यादगार हनीमून डेस्टिनेशन है।
टोक्यो एक ऐसा शहर है जहां आधुनिकता और परंपरा खूबसूरती से मिलती है। यहां कपल्स चेरी ब्लॉसम पार्क में सैर कर सकते हैं, स्वादिष्ट सुशी का आनंद ले सकते हैं और रात में नियॉन लाइट से जगमगाती सड़कों पर घूम सकते हैं। यह शहर हनीमून मनाने वालों को एक साथ शांति, रोमांच और यादगार अनुभव देता है।
मालदीव अपने खूबसूरत लैगून, नीले पानी और ओवरवॉटर विला की वजह से हनीमून कपल्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां कपल्स समुद्र के बीच प्राइवेट डिनर का आनंद ले सकते हैं या कोरल रीफ के बीच स्नॉर्कलिंग करते हुए रोमांच का मजा ले सकते हैं। इसकी शांत सुंदरता और लग्जरी माहौल इसे एक परफेक्ट रोमांटिक गेटअवे बनाते हैं।