Get App

Europe: यूरोप में बसने का बना रहे हैं प्लान? भारतीयों के लिए ये देश हैं सबसे किफायती ऑप्शन

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस, लंदन या एम्स्टर्डम जैसे बड़े शहरों में रहना नार्मल बजट में मुश्किल हो सकता है, लेकिन मध्य, पूर्वी और दक्षिणी यूरोप के छोटे शहर काफी किफायती साबित होते हैं। पुर्तगाल, बुल्गारिया, हंगरी, रोमानिया और स्पेन व इटली के कुछ हिस्सों में न सिर्फ रहने का खर्च कम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2025 पर 5:18 PM
Europe: यूरोप में बसने का बना रहे हैं प्लान? भारतीयों के लिए ये देश हैं सबसे किफायती ऑप्शन
पुर्तगाल, बुल्गारिया, हंगरी, रोमानिया और स्पेन व इटली के कुछ हिस्सों में न सिर्फ रहने का खर्च कम है (Photo: Canva)

अगर आप बजट के रहकर यूरोप में बसने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूरोप में कई सस्ते और खूबसूरत देश ऐसे हैं, जहां आप आराम से रह सकते हैं। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 2,000 डॉलर (करीब 1.74 लाख रुपये) महीने के बजट में यूरोप के कई शहरों में आराम से और बेहतर जीवन जिया जा सकता है। फिर चाहे आप रिटायर हों, ऑनलाइन काम करने वाले हों या नई शुरुआत करना चाहते हों, सबके लिए यहां बढ़िया ऑप्शन मौजूद हैं।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस, लंदन या एम्स्टर्डम जैसे बड़े शहरों में रहना नार्मल बजट में मुश्किल हो सकता है, लेकिन मध्य, पूर्वी और दक्षिणी यूरोप के छोटे शहर काफी किफायती साबित होते हैं। पुर्तगाल, बुल्गारिया, हंगरी, रोमानिया और स्पेन व इटली के कुछ हिस्सों में न सिर्फ रहने का खर्च कम है, बल्कि यहां का सार्वजनिक परिवहन सुविधा, भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं और समृद्ध सांस्कृतिक एक्सपीरियंस भी मिलते हैं। आइए जानते हैं यूरोप के उन देशों के बारे में जहां पर सिंपल भारतीय आय में भी आराम से रह सकते हैं।

बुडापेस्ट, हंगरी

फोर्ब्स के मुताबिक, बुडापेस्ट, हंगरी उन लोगों के लिए एक बढ़िया शहर है जो सस्ती और अच्छी जिंदगी की तलाश में हैं, चाहे वे रिटायर हों, फ्रीलांसर हों या दूर से काम करने वाले प्रोफेशनल्स। यहां करीब 1 से 1.5 लाख रुपये महीने के बजट में आरामदायक जिंदगी जी जा सकती है। इस शहर में रहने के लिए सस्ते घर, बेहतरीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम, अच्छी मेडिकल सुविधाएं और एक दोस्ताना माहौल मिलता है। बुडापेस्ट का इतिहास और आधुनिकता का मेल इसे रहने के लिए और भी खास बनाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें