अगर आप सितंबर के महीने में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन वीजा के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके काम की खबर है। दुनिया में कई देश ऐसे है जो भारतीय टूरिस्टों को ऑन अराइवल वीजा दे रहे हैं, जिससे लंबी वीजा प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ता है। अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप इन देशों की आसानी से यात्रा कर सकते हैं। बिना वीजा के एंट्री या ऑन अराइवल वीजा लिस्ट में कई खूबसूरत देशों के नाम है, यहां हर साल लाखों भारतीय घूमने के लिए जाते हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से देश शामिल है।
