थाईलैंड भारतीय टूरिस्टों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला देश है। थाईलैंड अपनी खूबसूरत बीचों, शानदार मंदिरों और नाइटलाइफ के लिए काफी फेमस है। हर साल यहां लाखों भारतीय टूरिस्ट घूमने जाते हैं। भारतीयों के लिए यहां पहुंचना काफी आसान हो गया है। थाईलैंड भारत के काफी करीब है कुछ ही घंटों में यहां पहुचा जा सकता है। इसके साथ ही यहां पर भारतीयों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की पॉलिसी है, जिससे यहां कोई दिक्कत नहीं होती है।
वहीं अगर आप इस समय थाईलैंड जाने के बारे सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। इस समय थाईलैंड जाना आपके लिए सही नहीं है। अगर आपने यहां जाने का प्लान कर लिया है तो इसको पोस्टपोन करना ही सही होगा। इस समय टूरिस्ट के लिए थाईलैंड जाना सेफ नहीं है। आइए जानते हैं क्यों?
थाईलैंड और कंबोडिया में जंग
एशिया के दो देश थाईलैंड और कंबोडिया में जंग छिड़ गई है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पुराना सीमा विवाद एक बार फिर बढ़ गया है और अब मामला झड़पों तक पहुंच गया है। दोनों देशों ने पिछले साल थाई-कंबोडियन फ्रैंडशिप ब्रिज पर एक परमानेंट बॉर्डर चौकी खोली थी, लेकिन अब हालात बिल्कुल उलट हो गए हैं। हाल ही में मई महीने में एमराल्ड ट्रायंगल में थाई सैनिकों से एक झड़प के दौरान एक कंबोडियाई सैनिक की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया। इस संघर्ष में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें आम नागरिक और सैनिक दोनों शामिल हैं। एमराल्ड ट्रायंगल एक विवादित बॉर्डर एरिया है, जिस पर थाईलैंड और कम्बोडिया दोनों ही अपना-अपना दावा जताते आए हैं।
भारतीय टूरिस्टों को अट्रैक्ट करती है ये जगहें
थाईलैंड भारतीय टूरिस्टों के बीच काफी पसंद किया जाता है। बैंकॉक और पटाया जैसे शहर यहां अलग-अलग तरह के एक्सपीरिएंस देते हैं। बैंकॉक अपने रंग-बिरंगे स्ट्रीट मार्केट्स, पारंपरिक थाई मसाज और पुराने मंदिरों के लिए मशहूर है, वहीं पटाया एक शांत समुद्री माहौल में आराम करने की जगह है। थाईलैंड में टूरिस्ट स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, रॉक क्लाइम्बिंग और बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। थाईलैंड में कई सारे मंदिर हैं, जो पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र हैं। थाईलैंड में घूमने वालों के लिए फ्लोटिंग मार्केट देखना, कोरल आइलैंड की सैर और शाम की क्रूज राइड जैसी एक्टिविटीज काफी आकर्षक होती हैं, जो सैर और सुकून दोनों का अच्छा मेल देती हैं।